{"_id":"6370792dff8cf706ec2e2656","slug":"shahrukh-khan-and-team-was-not-stopped-at-mumbai-airport-custom-officer-made-a-big-disclosure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से नहीं लिया गया कोई जुर्माना! जानिए कस्टम अधिकारी ने क्या कहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से नहीं लिया गया कोई जुर्माना! जानिए कस्टम अधिकारी ने क्या कहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:27 AM IST
सार
एक बातचीत में कस्टम अधिकारी ने खुलासा किया है कि अभिनेता और उनकी टीम से कोई फाइन नहीं लिया गया है। केवल बेसिक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं।
विज्ञापन
1 of 1
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते शनिवार को खबर आई थी कि शाहरुख खान और उनकी टीम को मुबंई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। शाहरुख खान उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और अभिनेता के बॉडीगार्ड रवि सिंह शारजाह बुक फेयर में भाग लेने के बाद मुंबई वापस लौट रहे थे। इसके बाद खबर आई कि अभिनेता और उनकी पूरी टीम को कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोक लिया है। क्योंकि उनके पास महंगी घड़ियां थी, जो कि वह यूएई से लेकर आए थे। इसके बाद एयरपोर्ट पर उनसे कस्टम ड्यूटी भरवाई गई। अब इस खबर को लेकर पूरी सच्चाई सामने आ गई है। इस मामले का खुलासा खुद कस्टम अधिकारियों ने किया है।
मीडिया में चल रही खबरें झूठी
हाल ही में हुई एक बातचीत में कस्टम अधिकारी ने खुलासा किया है कि अभिनेता और उनकी टीम से कोई फाइन नहीं लिया गया है। केवल बेसिक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। अधिकारी ने बताया कि शाहरुख और उनकी टीम से केवल लाए गए सामान की ड्यूटी का भुगतान करने के लिए कहा गया था। मीडिया में जो खबरें चल रही हैं कि उनसे जुर्माना वसूला गया, ऐसा कुछ नहीं है हमने कोई जुर्माना नहीं वसूला है। ये सब झूठ है।
शाहरुख के पास एक घड़ी और केस था
कस्टम अधिकारी से पूछा गया कि वह शाहरुख के बॉडीगार्ड को प्राइवेट जीए टर्मिनल से टी 2 टर्मिनल तक क्यों लेकर गए। इसपर उन्होंने कहा कि जब यात्री से ड्यूटी या किसी ऐसे शुल्क के भुगतान के लिए कहा जाता है तो उसे जीए टर्मिनल से टी 2 टर्मिनल तक ले जाया जाता है, क्योंकि वहां पर यात्रियों के लिए सुविधाएं होती हैं। अधिकारी ने ये भी बताया शाहरुख और उनकी टीम एक एप्पल घड़ी और घड़ी वाइन्डर केस ले जा रही थी। वह तमाम महंगी घड़ियां नहीं ले जाए रहे थे, जैसा कि शुरू में बताया जा रहा था। उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख को मिलने वाले कीमती तोहफों की कीमत 17.86 लाख रुपये आंकी गई है।
क्या था मामला
शाहरुख खान, शुक्रवार यानी 11 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुबई में आयोजित शारजाह बुक फेयर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अभिनेता अपने प्राइवेट चार्टर प्लेन से मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट के टी3 टर्मिनल पर रात करीब साढ़े 12 बजे जांच के दौरान अभिनेता के सामानों में करीब 18 लाख रुपये की कीमती घड़ियां पाई गईं। कस्टम विभाग ने जब इन घड़ियों के बारे में पूछताछ की तब पता चला की अभिनेता ने इन घड़ियों को भारत लाने के लिए कोई कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।