पठान एक्टर शाहरुख खान को यूं ही किंग नहीं कहा जाता है। उनके चाहने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी बसते हैं। अभिनेता को उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब अभिनेता के प्रति फैंस की दीवानगी देखने को मिली थी। लोगों ने इतनी शिद्दत से उस फिल्म को देखा कि पठान ने देशभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर दी। अब शाहरुख खान ने एकबार फिर अपने फैंस और देश का नाम रोशन किया है। 2023 टाइम 100 का पोल शाहरुख खान ने जीत लिया है और टाइम 100 की लिस्ट में सबसे प्रभावशाली शख्सियत बन गए हैं।
Shahrukh Khan: फिर 'बादशाह' बने शाहरुख खान, TIME 100 रीडर पोल में दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर वन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2023 टाइम 100 पोल के लिए कुल मिलाकर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया था, जिसमें शाहरुख खान चार फीसदी वोट पाकर टॉप पर रहे। लिस्ट में उनके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल यो, दुनिया की सबसे मशहूर टेनिस खिलाड़ियों में शुमार होने वाली सेरेना विलियम्स, मेटा (फेसबुक) के सीईओ मार्क जकरबर्ग और दक्षिण अमेरिकी मुल्क ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनाशियो लुला डा सिल्वा शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- Mumbai: कांग्रेस नेता के अवैध फिल्म स्टूडियो पर चला बुल्डोडर, 'रामसेतु' और 'आदिपुरुष' की हो चुकी है शूटिंग
टाइम 100 की लिस्ट की बात करें तो 22 वर्षीय महसा अमिनी दूसरे स्थान पर वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेघन को मिला। फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी पांचवें स्थान पर रहे। वहीं शाहरुख खान ने सभी को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर स्थान बनाया।
शाहरुख खान भारत के सबसे मशहूर एक्टर और अंतरराष्ट्रीय आइकन में से एक हैं। वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं। बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जा रहा था, जिसमें केकेआर की जीत पर शाहरुख बेहद खुश नजर आए और उन्होंने विराट कोहली को झूमे जो पठान गाने का हुक स्टेप भी सिखाया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पठान के बाद अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा हैं वहीं दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान डंकी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।