फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे से तीन दिन पहले ही लीक हुआ शाहरुख का प्लान, मन्नत बना जन्नत

Tue, 30 Oct 2018 06:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan birthday , mannat is decorated with lights and flowers
शाहरुख खान
सुपर स्टार शाहरुख खान इस 2 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। वहीं शाहरुख का घर मन्नत भी इस जश्नन के लिए तैयार हो गया है। मन्नत को अभी से ही जन्मदिन के लिए लाइट्स और फूलों के गुलदस्तों से सजा दिया गया है।

 
shahrukh khan birthday , mannat is decorated with lights and flowers
Shahrukh Khan
आपकों बता दें कि शाहरुख के बंगले के बाहर हर दिन लाखों लोग उनकी एक झलक को देखने के लिए इकट्ठा होते हैं। वहीं दीवाली से चंद दिन पहले ही दुनिया शाहरुख के जन्मदिन को सेलिब्रेट करेगी। शाहरुख अक्सर अपनी बर्थडे पार्टी को खुद ही होस्ट करते हैं। वहीं खबर यह भी है कि वह अपनी आगामी फिल्म जीरों के ट्रेलर को भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
shahrukh khan birthday , mannat is decorated with lights and flowers
shahrukh khan
शाहरुख खान का जन्मदिन अभी तीन दिन दूर है। वहीं उनके फैंस इस बात को जानने के लिए बेताब हैं कि वह अपने जन्मदिन पर क्या खास करने वाले हैं। फैंस अभी से उनको ट्विटर पर शुभकामनाएं देने में जुट गए हैं। वहीं ट्विटर पर फैंस #3DaysForDay हैश टैंड भी होने लगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan birthday , mannat is decorated with lights and flowers
shahrukh khan
बता दें कि शाहरुख अपनी आगामी फिल्म जीरो में बौने की भमिका को निभा रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में सालों बाद शाहरुख और सलमान एक साथ दिखाई दिए हैं। सुपरस्टार शाहरूख खान अगले साल की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
shahrukh khan birthday , mannat is decorated with lights and flowers
shahrukh khan

निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने यह जानकारी दी। फिल्म का पटकथा अंजुम राजाबली ने लिखी है और इसका निर्देशन महेश मथाई करेंगे। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ राय कपूर और स्क्रूवाला अपने बैनर के तले क्रमश: राय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed