फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने अपने आप पर जताया भरोसा, बोले- मैं घमंडी नहीं अगर कहूं कि तीनों फिल्में होंगी हिट

Tue, 15 Nov 2022 05:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Nov 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan claims his upcoming film pathaan will be a hit and he is not arrogant while saying this
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर अभिनय करते देखने के लिए उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में किंग खान अपने फैंस को निराश होने का कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। अभिनेता अगले साल यानी 2023 में तीन फिल्मों के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे। जी हां, शाहरुख की अगले साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से उनकी पहली फिल्म 'पठान' होने वाली। आखिरी बार शाहरुख खान बड़े पर्दे साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में दिखाई दिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। हालांकि शाहरुख को अपनी आगामी फिल्मों पर पूरा विश्वास है और उनके इस कॉन्फिडेंस की झलक हाल ही में एक इंटरव्यू में भी दिखाई दी।

Shahrukh Khan claims his upcoming film pathaan will be a hit and he is not arrogant while saying this
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में अभिनेता ने हाल ही में शारजाह में हुए एक कार्यक्रम में इस बारे में बात की कि उन्हें अपनी आगामी रिलीज पर कैसे भरोसा है। दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान एक्सपो सेंटर में शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 के 41वें संस्करण में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उन्हें इस कार्यक्रम में ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड भी मिला। इसी बीच अब इस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि क्या वह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर नर्वस हैं।
Vivaad Bollywood Ke: जब अजय देवगन बने रवीना-करिश्मा की कैट फाइट की वजह, नोंच लिए थे एक-दूसरे के बाल

Shahrukh Khan claims his upcoming film pathaan will be a hit and he is not arrogant while saying this
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस साक्षात्कार के दौरान जब शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या वह अपनी आने वाली फिल्मों के लिए नवर्स हैं? इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि मैं जो अब कहने जा रहा हूं उससे मैं सभी को अहंकारी लग सकता हूं। शाहरुख बोले, 'लोगों को लगता है कि मैं जिस तरह से जवाब देता हूं तो मैं घमंडी हूं, मैं ईमानदारी से जवाब देता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे घबराने की जरूरत है। वे  सभी सुपरहिट फिल्में होने वाली हैं और मैं मेरे इस स्टेटमेंट में अहंकार न होने के बारे में बताना चाहता हूं - यही वह विश्वास है जिसके साथ मैं सोता हूं और जागता हूं। यही वह विश्वास है जो मुझे 57 साल की उम्र में मुझे स्टंट करने, कूदने, दिन में 18 घंटे काम करने के लिए प्रेरित करता है। क्योंकि अगर मुझे विश्वास नहीं होता, तो आखिर में, मैं एक बेहतरीन फिल्म नहीं बना पाउंगा।'  
Adipurush: प्रभास की आदिपुरुष ने यश की केजीएफ 2 को दी सीधी टक्कर, ओम राउत की फिल्म के टीजर ने बनाया यह रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan claims his upcoming film pathaan will be a hit and he is not arrogant while saying this
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने आगे कहा, 'यह एक अहंकारी स्टेटमेंट नहीं है, यह वही है जो मैं वहां बैठकर मानता हूं। मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे लगता है कि वे सभी शानदार फिल्में हैं। यह बच्चों जैसा विश्वास है, कि देखो, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है और अपना अपने बेस्ट के लिए तैयारी कर रहा हूं। मैं बढ़िया नंबरों के साथ पास होने जा रहा हूं। यह हम में से बहुतों के साथ हुआ है, कम से कम मेरे साथ, जब मैं छोटा बच्चा था।   कई बार फिल्मों के साथ भी ऐसा होता है।' शाहरुख ने यह भी कहा कि वह 'शाहरुख खान को फिर से स्क्रीन पर देखने' के लिए उत्साहित हैं। आपको बता दें फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शाहरुख कथित तौर पर इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे जबकि जॉन अब्राहम विलेन होंगे। इन दोनों के साथ ही इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी।
Adipurush: विवाद के बाद 'आदिपुरुष' में सैफ की दाढ़ी पर चलेगी कैंची, मेकर्स ने तैयार किया रावण का नया स्केच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed