शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें यूजर्स के बीच झट से वायरल होती है। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां से वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी सहेली के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो धूप का आनंद लेते दिख रहीं हैं।
सहेली संग धूप के मजे लेती दिखीं सुहाना खान, तस्वीर देख फैंस बोले- बेहद खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना की जो तस्वीर वायरल हो रही है वो उसमें पर्पल ड्रेस में पहने नजर आ रही हैं। हाईनेक की इस मिडी में सुहाना हर बार की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनकी एक सहेली सफेद टैंक टॉप में और दूसरी हरे टॉप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वो बेहद हॉट लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सुहाना ने कुछ समय पहले अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो न्यूड रंग के टॉप और पेंसिल स्कर्ट में नजर आई थी। इस ड्रेस में वो बेहद स्टाइलिश लग रहीं थीं। सुहाना का स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आताा है। उनकी तारीफ करते हुए फैंस ने उन्हें 'स्टनिंग', 'ऑइकॉन' और 'गार्जियस' जैसे कॉम्प्लीमेंट भी दिए।
View this post on Instagram
बता दें कि सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल वो न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसी बीच वो खुद के लिए भी समय निकालती हैं और अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ जाती हैं।
सिर्फ ग्लैमरस तस्वीरें ही नहीं बल्कि अपनी राय भी अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। सुहाना रंगभेद के मुद्दे पर कई बार अपनी राय सोशल मीडिया पर व्यक्त कर चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि हम सब भारतीय हैं और भारतीयों का यही रंग होता है।