आज है शाहरुख खान का जन्मदिन
शाहरुख खान से लेकर 'जीरो' के ट्रेलर रिलीज तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें जिन पर दिनभर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
37वां जन्मदिन मना रही हैं ईशा देओल
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का बॉलीवुड पर जितना दबदबा रहा उनकी बेटियों का नहीं। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा ने बॉलीवुड में एंट्री तो बेशक की थी लेकिन एक्टिंग के मामले में वह कोसों दूर रहीं। साल 2004 से 2011 तक ईशा ने महज 23 फिल्में की। इन फिल्मों में कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। हालांकि इनमें से कोई भी ऐसी इकलौती हिट फिल्म नहीं थी जिसकी सफलता का श्रेय ईशा के नाम गया हो। ईशा देओल ने साल 2012 में शादी कर फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ईशा की लव मैरिज भरत से हुई थी। ईशा देओल का 2 नवंबर को जन्मदिन है।
पढ़ें:- 13 की उम्र में ईशा देओल पर दिल हार बैठे थे भरत, एक बार की ऐसी हरकत खुलेआम जड़ दिया था तमाचा
किंग खान का फैंस को तोहफा, रिलीज होगा जीरो का ट्रेलर
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वह अपने फैंस को एक खास तोहफा दे रहे हैं। किंग खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो का ट्रेलर आज मुंबई में लांच होगा। जानकारी के मुताबिक जीरो के ट्रेलर को वडाला स्थित सिनेमाहॉल में रिलीज किया जाएगा।
पढ़ें: - जन्मदिन पर हीरो से 'जीरो' बनेंगे शाहरुख खान, फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए शुरू की खास तैयारी
फैंस को देख देर रात बालकनी में आए किंग खान
बॉलीवुड के किंग खान का बर्थडे हो और फैंस एक्साइटेड न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हर बार की तरह इस बार भी देर रात शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने घर के बाहर इकट्ठा हुए। फैंस का प्यार देख शाहरुख भी खुद को रोक न सके और बालकनी में आकर सभी को शुक्रिया कहा। इसके साथ ही घर की बालकनी से सभी को वेब भी किया।
पढ़ें:- आधी रात को शाहरुख खान घर से निकले बाहर, हजारों फैंस ने चीख-चीखकर बर्थडे किया विश
22 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर दिखे अरबाज खान, जल्द कर सकते हैं शादी
अरबाज खान इन दिनों ज्यादातर समय जॉर्जिया के साथ बिताते हुए देखे जाते हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अरबाज जॉर्जिया के साथ डिनर डेट पर दिखाई दिए। अरबाज गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ मुंबई के बांद्रा में डिनर डेट पर गए थे।
पढ़ें:- PHOTOS: 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर दिखे अरबाज खान, जल्द कर सकते हैं शादी