फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख की 'फैन' को पूरे हुए चार साल, शूटिंग के दौरान खुद 'किंग खान' पर लगी थी यह पाबंदी

Wed, 15 Apr 2020 02:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Apr 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Film Fan Completed Four Years of its Release
fan - फोटो : social media

हिंदी फिल्म जगत के 'किंग खान' यानी कि शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' को रिलीज हुए आज (15 अप्रैल) चार साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तो मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी लेकिन शाहरुख के चाहने वालों को उनकी प्रत्येक फिल्म की तरह यह फिल्म भी पसंद आई थी।

Shahrukh Khan Film Fan Completed Four Years of its Release
शाहरुख खान

मनीष शर्मा निर्देशित यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की गई जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फैन को उम्मीद के मुताबिक कामयाबी हासिल नहीं हुई थी लेकिन इसे फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव पुरस्कार और स्टारडस्ट का एडिटर्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड हासिल हुआ था।

Shahrukh Khan Film Fan Completed Four Years of its Release
फैन - फोटो : Social Media

फैन में शाहरुख के अलावा श्रिया पिलगांवकर, सयानी गुप्ता, दीपिका अमन और ताहेर शब्बीर भी नजर आए। फिल्म के साथ दिलचस्प पक्ष यह जुड़ा है कि फैन से पहले शाहरुख फिल्म  'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह चोटिल हो गए जिसका असर फैन पर पड़ा और फिल्म की रिलीज तारीख आगे खिसक गई। बताया जाता है कि इस फिल्म का विचार करीब आठ साल पहले ही मनीष शर्मा को आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Film Fan Completed Four Years of its Release
फैन - फोटो : Social Media

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग पहले शाहरुख खान के बंगले मन्नत में होने वाली थी हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते बाद में मन्नत को फिल्म सिटी में रीक्रिएट कर शूटिंग की गई। यह पहली फिल्म थी जो लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शूट की गई थी। इस फिल्म में कोई भी गाना नहीं है लेकिन फिल्म के प्रमोशन और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए यशराज फिल्म्स ने 'फैन एंथम' शूट किया। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Film Fan Completed Four Years of its Release
shahrukh khan car - फोटो : instagram

शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर काफी पाबंदी लगाई गई थी, कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकता था। यहां तक कि खुद शाहरुख खान को भी मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी। इस फिल्म के लोगों के लिए शाहरुख के असल 100 फैंस की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed