फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: मोदी सरकार में 'जवान' की स्क्रीनिंग कराने की हिम्मत है? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी खुली चुनौती

Sun, 10 Sep 2023 08:49 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 10 Sep 2023 08:49 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan jawan congress leader jairam ramesh challenge centre screening of film new parliament building
जवान, जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का क्रेज दर्शकों के सिर पर सवार है। उसी का नतीजा है कि थिएटर्स फुल जा रहे हैं और जवान बंपर कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करने के बाद शाहरुख खान ने अपने हेटर्स को साफ तौर पर यह मैसेज दे दिया है कि बॉक्स ऑफिस के किंग आज भी वही हैं और जितनी लोकप्रियता उनकी वर्षों पहले थी आज उससे ज्यादा बढ़ चुकी है। दो दिन में 200 करोड़ कमाने के बाद शाहरुख खान  एकबार फिर से बादशाह बन गए हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान की इस फिल्म को हाल ही में चुनौती का सामना करना पड़ा है। दरअसल कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार को नए संसद भवन में जवान दिखाने की चुनौती डे डाली है। 

shahrukh khan jawan congress leader jairam ramesh challenge centre screening of film new parliament building
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल कुछ दिन पहले नए संसद भवन में सनी देओल की फिल्म गदर 2 की बंपर सफलता और लोगों का फिल्म को लेकर देश के प्रति प्यार को देखते हुए लोकसभा सांसदों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी। अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे शाहरुख खान की फिल्म जवान से जोड़ते हुए मोदी सरकार को चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा है कि क्या मोदी सरकार में जवान को नए संसद भवन में दिखाने की हिम्मत है। 

इसे भी पढ़ें- Jawan 2: 'जवान 2' के लिए 'आजाद' को है वीजा का इंतजार, शाहरुख के इस जवाब ने बढ़ाई सीक्वल को लेकर बेचैनी

shahrukh khan jawan congress leader jairam ramesh challenge centre screening of film new parliament building
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर जयराम रमेश ने लिखा, 'नए संसद भवन में कुछ दिन पहले गदर 2 दिखाई गई थी। क्या मोदी सरकार में जवान की स्क्रीनिंग कराने की भी हिम्मत है?' बता दें कि गदर 2 ऐसी पहली फिल्म है जिसे नए संसद भवन में दिखाया गया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 25 अगस्त को हुई थी। गदर 2 ने अब तक तकरीबन 512 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं जवान को रिलीज हुए महज तीन दिन का समय बीता है और फिल्म गदर मचा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan jawan congress leader jairam ramesh challenge centre screening of film new parliament building
जवान फिल्म गर्ल गैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल जवान में शाहरुख खान ने एक राजनीतिक संदेश दिया है। मंत्रियों के कामकाज और सरकार पर यह फिल्म कई सवाल खड़े करती है। यही वजह है कि जयराम रमेश ने मोदी सरकार को इस बात की चुनौती दी है। वहीं जवान के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जवान बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रही है। इसी के चलते तीसरे दिन फिल्म ने 74.5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद जवान का कलेक्शन 202.73 करोड़ हो गया है। वहीं इसमें 177.73 करोड़ हिंदी, तमिल 14.37 करोड़ और तेलुगू में 10.63 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
shahrukh khan jawan congress leader jairam ramesh challenge centre screening of film new parliament building
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें, जवान कमाई के मामले में पहली हिंदी ऑफ ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जबकि यह साल में शाहरुख खान की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित होने की राह पर निकलती दिख रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed