{"_id":"605dcd878ebc3e8ca10597c8","slug":"shahrukh-khan-kajol-took-several-times-to-shoot-the-bed-scene-in-ddlj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब इस फिल्म में बेड सीन शूट करने में शाहरुख-काजोल ने कई बार लिए रीटेक्स, ये थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब इस फिल्म में बेड सीन शूट करने में शाहरुख-काजोल ने कई बार लिए रीटेक्स, ये थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान और काजोल का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में सबसे पसंदीदा माना जाता है। शाहरुख-काजोल रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त होने के साथ साथ दोनों शूटिंग के दौरान भी काफी मस्ती करते हैं। एक बार अभिनेत्री ने फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग से जुड़ा साझा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि इस फिल्म के सेट पर शाहरुख ने रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा कर दिया था कि काजोल भी हैरान रह गई थीं।
2 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : social media
दरअसल, शाहरुख खान और काजोल को फिल्म में एक रोमांटिक सीन शूट करना था, जिसे शूट करने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हिंदी सिनेमा की बेस्ट लव स्टोरी माना जा सकता है। इसके सारे गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे और इसके सीन भी आइकॉनिक हैं।
3 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में शाहरुख और काजोल का बेड पर एक सीन फिल्माया गया है। इससे जुड़ा मजेदार किस्सा काजोल ने बताया था। आदित्य चोपड़ा इस सीन को स्टीमी बनाना चाहते थे, लेकिन इसे शूट करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। काजोल ने बताया था कि वह और शाहरुख जब इस सीन को शूट कर रहे थे तो उन्हें बहुत हंसी आ रही थी। इस सीन के लिए उन्हें कई रीटेक्स देने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीन के दौरान शाहरुख को सीरियस होकर डायलॉग्स बोलने थे लेकिन जैसे ही दोनों एक-दूसरे की ओर देखते, दोनों हंस पड़ते। ऐसे में इस वैसे फिल्म शूट करना काफी मुश्किल हो गया था। हालांकि, जब यह सीन पूरा होने के बाद काफी हिट हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, काजोल ने आगे बताया था उन्हें 'मेरे ख्वाबों में जो आए' गाने की शूटिंग करने में शुरुआत में काफी असहज लगा। उन्हें सिर्फ एक टॉवल में शूट करने का आइडिया पसंद नहीं आया था। मगर जब आदित्य ने उन्हें मनाया तब जाकर वो किसी तरह से मानीं और शूटिंग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।