{"_id":"5e2016858ebc3e4afd2fc778","slug":"shahrukh-khan-may-be-seen-in-rajkumar-hirani-and-vidhu-vinod-chopra-upcoming-social-satire-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने कराई विधु और राजू की फिर से दोस्ती, जल्द शुरू होगी सिस्टम पर सीधे चोट करती ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने कराई विधु और राजू की फिर से दोस्ती, जल्द शुरू होगी सिस्टम पर सीधे चोट करती ये फिल्म
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुमार हीरानी, शाहरुख खान, विधु विनोद चोपड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म को लेकर फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हीरानी के बीच हुई खटपट निपट गई है। साल भर से एक अच्छी कहानी की तलाश कर रहे शाहरुख खान ने दोनों की दोस्ती फिर से कराई है। संभावना यही बन रही है कि शाहरुख की अगली फिल्म इन्हीं दोनो के साथ बनेगी, फिल्म का ऐलान कभी भी हो सकता है। राजकुमार हीरानी की पिछली फिल्मों की तरह ये फिल्म भी एक सामाजिक व्यंग्य फिल्म (सोशल सटायर) होगी।
2 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान अपनी पिछली फिल्म जीरो के बाद से काफी लो प्रोफाइल चल रहे हैं। वह पिछले साल भर में करीब पचास फिल्मों की कहानियां सुन चुके हैं और कम से कम एक दर्जन निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों की पूरी पटकथाएं सुना चुके हैं। शाहरुख का बड़ा मन था कि वह एक थ्रिलर फिल्म अंधाधुन जैसी करें।
3 of 5
shahrukh khan
इस बारे में निर्देशक श्रीराम राघवन से उनकी बातचीत भी हुई। लेकिन, दोनों के मन नहीं मिले। श्रीराम ने जब इस फिल्म से अपने हाथ खींचे तो शाहरुख ने एक्शन फिल्म करने का मन बनाया और दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली के साथ काम करने की तैयारी की, लेकिन बात वहां भी बनी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
शाहरुख के फिल्म प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज से पता चला है कि शाहरुख ने राज कुमार हीरानी की फिल्म के लिए जरूरी तैयारियां करने को अपने स्टाफ से कह दिया है। हीरानी ने इस फिल्म की पटकथा विस्तार से दो तीन बार शाहरुख को सुनाई है और शाहरुख को ये काफी पसंद भी आई है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
फिल्म के निर्माण को लेकर फंसा पेंच भी सुलझ गया है। इस फिल्म का निर्माण अब राज कुमार हीरानी की पिछली सारी फिल्में बनाने वाले विधु विनोद चोपड़ा और शाहरुख की कंपनी मिलकर करेंगी। फिल्म के मुनाफे में राज कुमार हीरानी की भी हिस्सेदारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।