फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों में हुई शाहरुख खान की फिल्मों के राइट्स की डील, ये हैं फिल्में

Thu, 11 Apr 2019 06:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 11 Apr 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan moive satellite rights deal made in crores
बॉलीवुड - फोटो : file

शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल ना साबित हुई हो। बावजूद इसके 'किंग खान' की डिमांड अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में बरकरार है। खबर है कि शाहरुख खान की 22 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स की डील करोड़ों रुपये में हुई है। इससे साबित होता है कि 'बादशाह' का स्टारडम अभी भी खतरे से बाहर है।  

shahrukh khan moive satellite rights deal made in crores
बॉलीवुड - फोटो : file

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक, एक चैनल ने शाहरुख खान के स्टारडम को देखते हुए उनकी 22 फिल्मों के सैटेलाइट रिकॉर्ड्स खरीद लिए हैं। फिल्मों की बात करे तो इसमें स्वेदश, ओम शांति ओम, दिलवाले, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और डियर जिंदगी भी शामिल है। 

shahrukh khan moive satellite rights deal made in crores
शाहरुख खान - फोटो : instagram

लेकिन इधर यह खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर कितने रुपये में यह डील तय हुई है। इसके अलावा शाहरुख की कई फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स की भी खरीदारी हुई है। इनमें पहेली, बिल्लू, चमत्कार, अंजाम, राम जाने जैसी फिल्में शामिल बताई जा रही हैं। अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan moive satellite rights deal made in crores
shahrukh khan

बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों इंडियन टी 20 लीग में बिजी हैं। बीते वर्ष उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। ऐसे में शाहरुख खान ने अभी किसी नई फिल्म में हाथ नहीं डाला है। बल्कि फिल्म सारे जहां से अच्छा से भी उन्होंने पैर पीछे खींच लिए हैं। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित होगी। 

विज्ञापन
shahrukh khan moive satellite rights deal made in crores
शाहरुख खान - फोटो : instagram

इसके अलावा शाहरुख का नाम डॉन 3 को लेकर भी सामने आ रहा है। फिल्म को फरहान अख्तर देखने वाले हैं। मगर इस फिल्म पर भी संदेह बरकरार है। देखा जाए तो शाहरुख के गिरते करियर ग्राफ के चलते वह एक्सपेरिमेंट फिल्मों से दूरी बना रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed