{"_id":"626ef0b1cdfd150c9470d844","slug":"shahrukh-khan-much-awaited-film-pathan-digital-rights-have-been-sold-is-such-a-huge-amount-know-the-full-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathan Digital Rights: शाहरुख खान की 'पठान' के डिजिटल राइट्स का इस ओटीटी प्लेटफार्म के साथ हुआ सौदा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathan Digital Rights: शाहरुख खान की 'पठान' के डिजिटल राइट्स का इस ओटीटी प्लेटफार्म के साथ हुआ सौदा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 02 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान इस समय अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है, लेकिन किंग खान ने इसका प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। उनकी फिल्म से जुड़े कई अपडेट सामने आते रहते हैं। अब ताजा रिपोर्ट है कि उनकी फिल्म पठान के डिजिटल राइट्स का सौदा भी हो चुका है। ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे।
2 of 4
पठान फिल्म
- फोटो : insta
करोड़ो में बिके डिजिटल राइट्स
काफी समय बाद शाहरुख खान फिल्म पठान से अपनी वापसी कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार किंग खान 'ओम शांति ओम' के बाद दूसरी बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पठान के डिजिटल राइट्स के लिए मेकर्स को मोटी रकम मिली है। खबरों के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने पठान के राइट्स की डील ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम के साथ तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा में की है। हालांकि अभी निर्माताओं या शाहरुख खान की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
3 of 4
पठान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सितारे आएंगे नजर
बात करें 'पठान' की तो इसमें शाहरुख का लुक इसमें बेहद ही दमदार होने वाला है। उनके और दीपिका के अलावा भी फिल्म में कई मंझे हुए कलाकार दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा, जॉन अब्राहम और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख खान का पठान लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं शाहरुख के आगामी प्रोजेक्ट
वैसे तो शाहरुख खान पर्दे पर तकरीबन तीन सालों के बाद वापसी कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उनके हाथ में इस समय कई प्रोजेक्ट हैं। वह एटली कुमार की फिल्म 'लॉयन' और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।