फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'यह पहली और आखिरी बार है जब मैं आप लोगों के लिए...', बुर्ज खलीफा से SRK ने किया हैरान करने वाला एलान

Fri, 01 Sep 2023 08:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 01 Sep 2023 08:43 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan on jawan trailer launch burj khalifa declares this is first and last time where i have gone bald
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज अभी तक लोगों के दिल और दिमाग से उतरा भी नहीं था कि एसआरके ने एक और धमाका कर दिया है। शाहरुख बहुत जल्द फिर से जवान के जरिए पठान जैसा गदर मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लोगों में फिल्म को लेकर अजीब सा पागलपन देखने को मिल रहा है। इसी बज से बीच अभिनेता ने बीते दिन जवान का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। धांसू एक्शन से भरपूर जवान का ट्रेलर फैंस के दिल को छू गया है। इसमें शाहरुख के अलग-अलग कई अवतार देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहतरीन है। मेकर्स ने गुरुवार को जवान का ट्रेलर रिलीज किया, इसके बाद अपनी पूरी टीम के साथ दुबई रवाना हुए। वहां उन्होंने बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और बड़ी घोषणा कर डाली। 

shahrukh khan on jawan trailer launch burj khalifa declares this is first and last time where i have gone bald
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की पूरी टीम दुबई पहुंची। इस दौरान अभिनेता ने किसी भी तरह की घोषणा से पहले वहां जिंदा बंदा गाने पर जमकर डांस किया। इसके बाद चलेया गाने को अरबी भाषा में रिलीज किया गया। इस दौरान शाहरुख खान ने इस फिल्म में अपने पांच अलग-अलग अवतार के बारे में बताया। अब इस फिल्म में शाहरुख गंजे भी नजर आए हैं, ऐसे में फैंस को यह जानने की भी बड़ी उत्सुकता थी आखिर इसके पीछे का क्या राज है। शाहरुख ने राज से पर्दा तो नहीं उठाया, लेकिन इतना जरूर कहा है कि यह पहली और आखिरी बार है, जब वह किसी फिल्म में गंजे नजर आए हैं।

इसे  भी पढ़ें- Alia Bhatt: 'और पूरी दुनिया को सिर्फ SRK चाहिए', जवान के ट्रेलर पर आलिया भट्ट ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया

shahrukh khan on jawan trailer launch burj khalifa declares this is first and last time where i have gone bald
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान शाहरुख ने कहा, 'मैं गंजा हो चुका हूं और यह एक ऐसी चीज है जो मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं की। अब यह पहली और आखिरी बार है जब मैं गंजा हुआ हूं। देखिए मैं आप लोगों के लिए गंजा भी हो गया हूं, तो इसी की इज्जत के लिए चले आना, क्या पता फिर दोबारा मौका मिले न मिले मुझे गंजा देखने का।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan on jawan trailer launch burj khalifa declares this is first and last time where i have gone bald
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जवान में शाहरुख खान का डबल रोल बताया जा रहा है, लेकिन ट्रेलर में आपको एक्टर के कई सारे रोल नजर आएंगे। कहीं वह एक जवान की भूमिका में दिख रहे हैं तो कहीं उनका नेगेटिव किरदार दिखाई दे रहा है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख लीड रोल में नजर आएंगे उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी स्क्रीन शेयर करेंगे।

विज्ञापन
shahrukh khan on jawan trailer launch burj khalifa declares this is first and last time where i have gone bald
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

इनके अलावा जवान में दीपिका पादुकोण का भी गेस्ट अपीयरेंस भी है। फिल्म अब एक हफ्ते बाद यानी 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पठान की अपार सफलता के बाद अब किंग खान के फैंस को जवान से भी काफी उम्मीदें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed