फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: दीपिका की भगवा बिकिनी पर चल गई सेंसर बोर्ड की कैंची? इतने बदलाव के बाद मिला U/A सर्टिफिकेट

Thu, 05 Jan 2023 09:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 05 Jan 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan pathaan got ua certificate deepika padukon shots change in besharam rang song
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में है। इसके बाद इसका गाना रिलीज हुआ बेशरम रंग उसपर भी जमकर बवाल हुआ। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर आपत्ति जताई गई है। लोगों का कहना था कि इस गाने में दीपिका की बिकिनी का रंग या तो बदला जाए या फिर उस सीन  पर सेंसर बोर्ड की कैंची चले। तो अब पठान साल 2023 की पहली फिल्म बन गई है, जिसपर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है।

shahrukh khan pathaan got ua certificate deepika padukon shots change in besharam rang song
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म और उसके कुछ गानों में सीन्स को हटाने की बात कही थी। सीबीएफसी ने पठान में 10 से अधिक कट लगाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रॉ' शब्द की जगह 'हमरे', 'लंगड़े लुल्ले' की जगह 'टूटे फूटे', 13 जगहों से 'पीएम' की जगह 'राष्ट्रपति या मंत्री' और 'पीएमओ' शब्द हटा दिया गया है। 'अशोक चक्र' को 'वीर पुरस्कार', 'पूर्व-केजीबी' को 'पूर्व-एसबीयू' और 'श्रीमती भारत माता' को 'हमारी भारत माता' से बदल दिया गया। 

इसे भी पढ़ें- Uday Chopra: नौ साल में एक फिल्म नहीं, फिर भी आलीशान जिंदगी जीते हैं उदय चोपड़ा, प्रॉपर्टी जान रह जाएंगे हैरान

shahrukh khan pathaan got ua certificate deepika padukon shots change in besharam rang song
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'स्कॉच' शब्द को 'ड्रिंक' से बदल दिया गया था, जबकि फिल्म में दिखाई देने वाले टेक्स्ट 'ब्लैक प्रिजन, रूस' को 'ब्लैक प्रिजन' से बदल दिया गया था। इसके अलावा बेशरम रंग में दीपिका के कई सीन को साइड पोज से बदल दिया गया है। 'बहुत तंग किया' गाने के बोल के दौरान सेंसुअल डांस को हटा दिया गया है और दूसरे शॉर्ट्स लगाए गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दीपिका पादुकोण के विवादित ऑरेंज बिकिनी पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है या नहीं। 

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'सर्कस' पर भारी पड़ी मराठी फिल्म 'वेड', 'अवतार 2' ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan pathaan got ua certificate deepika padukon shots change in besharam rang song
पठान फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इतने बदलाव के बाद इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दे दिया गया है। 2 घंटे 26 मिनट लंबी इस फिल्म को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed