फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: अब बांग्लादेश में भी छाने वाला है 'पठान' का जादू, 52 साल बाद रिलीज होगी पहली हिंदी फिल्म

Fri, 05 May 2023 04:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 May 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan pathaan will release in bangladesh this is first hindi film to release in bangladesh after 1971
पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान की फिल्म पठान इस साल की सबसे बड़ी सुरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म पर दीपिका पादुकोण  की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर खूब विवाद हुआ था। हालांकि शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म को देखने कि लिए शाहरुख खान के फैंस पड़ोसी देश से भारत पहुंचे थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता के फैंस इस कदर पागल थे कि वह टिकट को दोगुने दामों पर भी खरीदने के लिए तैयार थे। अब शाहरुख के फैंस की फिल्म पठान एक और उपलब्धि हासिल करने जा रही है। यह फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए तैयार है।

shahrukh khan pathaan will release in bangladesh this is first hindi film to release in bangladesh after 1971
पठान - फोटो : social media

दुनिया भर में पठान को मिले पॉजिटिव रिव्यू के बाद अब यह फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि पहले यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह 12 मई को रिलीज होगी। बता दें कि बांग्लादेश में 1971 के बाद देश के गठन के बाद अब पहली हिंदी फिल्म रिलीज हो रही है। ऐसे में देश के गठन के तकरीबन 52 साल बाद कोई हिंदी फिल्म रिलीज हो रही है।


इसे भी पढ़ें- Bollywood: इन एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में गंवाई अपनी जान, कुछ की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी
 
shahrukh khan pathaan will release in bangladesh this is first hindi film to release in bangladesh after 1971
पठान - फोटो : social media

बांग्लादेश में पठान की रिलीज को लेकर इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने कहा, 'सिनेमा हमेशा राष्ट्रों, नस्लों और संस्कृतियों के बीच एक इंटीग्रेटेड पावर रहा है, यह देश की सीमाओं के पार भी जाता है। लोगों को प्रेरित करता है और लोगों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम इस बात से काफी खुश हैं कि पठान को बांग्लादेश में भी देखा जाएगा और वहां के दर्शक भी इसका आनंद लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan pathaan will release in bangladesh this is first hindi film to release in bangladesh after 1971
फिल्म पठान - फोटो : social media

नेल्सन डिसूजा ने आगे कहा, 'पठान 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है और हम उनके फैसले के लिए अधिकारियों के आभारी हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में देखा है कि शाहरुख खान के बांग्लादेश में जबरदस्त फैंस हैं और हमें लगता है कि पठान YRF के स्पाई यूनिवर्स की हमारी नई पेशकश है। 

विज्ञापन
shahrukh khan pathaan will release in bangladesh this is first hindi film to release in bangladesh after 1971
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान के जरिए शाहरुख ने चार साल के ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया था। इस फिल्म में पहली बार उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन साझा की थी। सलमान खान ने भी फिल्म में कैमियो किया था। अब शाहरुख खान जल्द ही एटली के डायरेक्शन में बनी जवान में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed