फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में गंवाई अपनी जान, कुछ की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी

Fri, 05 May 2023 04:06 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Died at Young Age Aarthi Agarwal Divya Bharti Jiah Khan Smita Patil Pratyusha Banerjee
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : Amar ujala

बॉलीवुड में और टीवी इंडस्ट्री में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ये अभिनय की दुनिया की बेहतरीन, सफल और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं। इन अभिनेत्रियों ने अपने काम के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह हासिल की थी। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जिसके चलते इन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया से विदा ले ली थी। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद अपनी जान गंवा दी।

Bollywood Actresses Who Died at Young Age Aarthi Agarwal Divya Bharti Jiah Khan Smita Patil Pratyusha Banerjee
तरुणी सचदेव - फोटो : social media

तरुणी सचदेव 

तरुणी सचदेव रसना गर्ल के नाम से जानी जाती थीं। उन्होंने बेहद छोटी उम्र से ही अभिनय की शुरुआत की थी और अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिलों पर राज करती थीं। एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन की फिल्म पा में काम किया। वह अपने वक्त की सबसे फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक थीं। 14 मई 2012 के दिन एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस दिन एक्ट्रेस 14 साल की हुई थीं और उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। एक्ट्रेस की मौत नेपाल में अग्नि एयर फ्लाइट सीएचटी विमान दुर्घटना में हुई थी। इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी थीं। 

Bollywood Actresses Who Died at Young Age Aarthi Agarwal Divya Bharti Jiah Khan Smita Patil Pratyusha Banerjee
आरती अग्रवाल - फोटो : social media

आरती अग्रवाल

आरती अग्रवाल साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने साउथ की तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया और सफलता हासिल की। हालांकि, किस्मत ने उनका भी साथ नहीं दिया। दरअसल, महज 31 साल की उम्र में आरती की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। एक्ट्रेस के निधन से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री उस दौरान शोक में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Died at Young Age Aarthi Agarwal Divya Bharti Jiah Khan Smita Patil Pratyusha Banerjee
स्मिता पाटेल - फोटो : social media

स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने महज 30 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। यहां तक कि उन्होंने दो बार नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया। दरअसल, एक्ट्रेस की डिलीवरी के वक्त कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो गई थीं, जिसके कारण वह काफी वक्त तक बीमार भी रहीं। इसी बीमारी के चलते एक्ट्रेस का निधन हो गया था। निधन के बाद स्मिता पाटिल की लगभग 10 फिल्में रिलीज हुई थीं। 

Kartik Aaryan: 'शहजादा' की तारीफ करते नजर आए कार्तिक आर्यन, बोले- खास है यह फिल्म

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Died at Young Age Aarthi Agarwal Divya Bharti Jiah Khan Smita Patil Pratyusha Banerjee
दिव्या भारती - फोटो : social media

दिव्या भारती

दिव्या भारती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने बेहद छोटी उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ साथ तमिल फिल्मों में काम किया। हालांकि, 5 मई 1993 के दिन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई थी। उस दौरान वह महज 19 साल की थीं। एक्ट्रेस की मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए थे। उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed