बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ और 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान बाद बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। किंग खान 2018 में आई 'जीरो' के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आए थे। वहीं, अब उनकी फिल्म 'डंकी' के सेट से एक फोटो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Dunki: शाहरुख खान का ‘डंकी’ के सेट से फोटो हुआ वायरल, फैंस को पसंद आ रहा अभिनेता का अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फोटो पर फैंस भी काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'भारत का सबसे बड़ा मेगास्टार और भारत के सबसे बड़े डायरेक्टर। बॉलीवुड की 'डंकी' पहली फिल्म होने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी और बॉलीवुड से नफरत करने वालों का मुंह बंद करेगी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'हे भगवान, शाहरुख खान 'डंकी' के सेट पर। सर, वाकई में शानदार लग रहे हैं।' वहीं, कई लोग उनके लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि शाहरुख इस लुक में बहुत बढ़िया लग रहे हैं, तो दूसरे ने लिखा वाह एसआरके सर...।
India's Biggest Megastar 🤝 India's Biggest Director. 🔥#Dunki is going to be the film for Bollywood which will break all possible box-office records as well as Shut Bollywood Haters' Mouth with Getting Critical Appreciation. pic.twitter.com/jvgnOpp0WT