फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: आर माधवन से पहले इन सितारों का भी दिखा वैज्ञानिक रूप, इस स्टार की फिल्म हुई थी सुपर फ्लॉप

Thu, 23 Jun 2022 11:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Rajinikanth Akshay Kumar Vidya Balan Have Played Scientist Role Before R Madhavan in Rocketry the nambi effect Movie
आर माधवन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई थीं। इस इवेंट में धमाल मचाने के बाद अब माधवन की यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में माधवन वैज्ञानिक नारायण नंबी के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस रोल को निभाने के लिए माधवन ने काफी मेहनत की है। उनकी यह मेहनत फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आती है। उनकी इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें बॉलीवुड सितारों ने वैज्ञानिक के किरदार निभाए हैं।

Shahrukh Khan Rajinikanth Akshay Kumar Vidya Balan Have Played Scientist Role Before R Madhavan in Rocketry the nambi effect Movie
स्वदेश
शाहरुख खान

माधवन से पहले शाहरुख खान भी वैज्ञानिक के किरदार में नजर आ चुके हैं। फिल्म स्वदेश में शाहरुख नासा वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आए थे। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में शाहरुख के मोहन भार्गव के किरदार की भी काफी तारीफ हुई थी। हालांकि फिल्म अच्छी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 16.31 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Shahrukh Khan Rajinikanth Akshay Kumar Vidya Balan Have Played Scientist Role Before R Madhavan in Rocketry the nambi effect Movie
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
हिंदी सिनेमा के सबसे टैलेंटेड कलाकारों में से एक नसीरुद्दीन शाह भी साइंटिस्ट का रोल कर चुके हैं। फिल्म 'कृष' में उन्होंने वैज्ञानिक का रोल निभाया था। हालांकि इस फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में थे। इस फिल्म के साथ ही उनकी एक्टिंग की भी लोगों ने खूब तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने कुल 72.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Rajinikanth Akshay Kumar Vidya Balan Have Played Scientist Role Before R Madhavan in Rocketry the nambi effect Movie
रजनीकांत-ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी बड़े पर्दे पर वैज्ञानिक बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके हैं। फिल्म 'रोबोट' और '2.0' में रजनीकांत के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार रहा था। एस. शंकर के निर्देशन में बनी रोबोट ने कुल 291 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं, '2.0' का कलेक्शन 723 करोड़ रुपए था।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Rajinikanth Akshay Kumar Vidya Balan Have Played Scientist Role Before R Madhavan in Rocketry the nambi effect Movie
'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार भी वैज्ञानिक के किरदार में दिख चुके हैं। वह 'मिशन मंगल' में साइंटिस्ट के रोल में नजर आए थे। लोगों को इस फिल्म की कहानी के साथ अक्षय कुमार की एक्टिंग भी काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने कुल 202.98 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed