बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जिनके फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते समय में कोरोना की वजह से कई एक्टर्स की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी हैं। वहीं कुछ अभिनेताओं की कोरोना के बाद रिलीज हुई फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। आने वाले समय में कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की बैक टू बैक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। कहा ये भी जा रहा है कि ये मूवीज कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। तो आइये जानते हैं वो कौन से सितारे हैं और उनकी कितनी फिल्में आ रही हैं।
Upcoming Films: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का डंका बजाने के लिए तैयार ये अभिनेता, ला रहे हैं बैक टू बैक 18 मूवीज
शाहरुख खान
किंग खान लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। जीरो के बाद से उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। आने वाले समय में शाहरुख खान पठान और एटली की फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। ये सभी बिग बजट वाली फिल्में हैं। वहीं डॉन 3 को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। इन सभी फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीद है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू थी, इसके बाद अब उनकी झोली में कई मूवीज हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए तैयार है। कुछ दिन पहले शमशेरा का ट्रेलर भी आते ही इंटरनेट पर छा गया है। वहीं अभिनेता के पास एनिमल नाम की भी एक फिल्म है, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 इन दिनों सुपरहिट साबित हो रही है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके बाद उनकी फिल्म शदजादा रिलीज होगी। उसके बाद, उनके पास कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और समीर विधवान की अगली फिल्म है।
अक्षय कुमार
भले ही अक्षय कुमार पृथ्वीराज के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल न मचा पाए हों, लेकिन इन दिनों उनकी झोली में कई फिल्में हैं। अक्षय की रक्षाबंधन अगस्त में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास राम सेतु, बड़े मियां छोटे मियां, सेल्फी और गोरखा हैं। अभी हाल ही में हेरा-फेरी 3 की भी पुष्टि हो गई है।