{"_id":"5db4339c8ebc3e93a170dd2b","slug":"shahrukh-khan-recall-his-mother-death-says-i-told-many-wrong-things-to-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICU में भर्ती मां से शाहरुख ने कही थीं ये बुरी बातें, 39 साल बाद खुद किंग खान ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ICU में भर्ती मां से शाहरुख ने कही थीं ये बुरी बातें, 39 साल बाद खुद किंग खान ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, लतीफ फातिमा खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है। देश-विदेश के नामी अवार्ड्स उन्होंने अपने नाम किए हैं लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए शाहरुख ने जितनी मेहनत की है वो भी किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी की महत्वपूर्ण बातें फैंस के साथ शेयर की हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया कि वह अपनी मां लतीफ फातिमा खान के बेहद करीब थे और उनकी मौत के समय उन्हें जानबूझ कर परेशान करते थे। शाहरुख ने इसके पीछे की वजह भी बताई। शाहरुख की मां का 1990 में देहांत हो गया था।
3 of 5
शाहरुख खान और अकरम-अल-इसावी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने बताया- मुझे ऐसा लगता था कि जो लोग मरते हैं वह अपने जीवन से संतुष्ट होते हैं उनको जीवन में किसी और चीज की चिंता नहीं रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौत के बारे में मेरी यह अजीब सोच थी मैंने अपने परिवार में किसी को कम उम्र में मरते नहीं देखा था।
शाहरुख ने आगे बताया- मुझे लगता था अगर आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं तभी आपको मौत आएगी। उन्होंने बताया- जब मेरी मां आइसीयू में थीं तो मैं उनके बिस्तर के पास बैठ जाता और कहता- 'मैं अपनी बड़ी बहन को बहुत परेशान करूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
शाहरुख ने आगे बताया- 'मैं उसे शादी नहीं करने दूंगा, मैं काम नहीं करूंगा, मैं शराब पीना शुरू कर दूंगा, बुरी बातें इसलिए कहता कि शायद ये उनके निर्वाण के रास्ते में आ जाएंगी। मुझे लगता था कि वह सोचेंगी कि यह लड़का ऐसा करेगा मुझे अभी भी परवाह करने की जरूरत है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।