फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#AskSrk: 'बिना किसी प्रचार के पठान बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रहा है', शाहरुख ने इस सवाल का दिया यह मजेदार जवाब

Sat, 28 Jan 2023 10:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Jan 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan respond to fans in asksrk session reason for not promoting Pathaan
फिल्म पठान - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। देश में नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है। इस बीच शाहरुख खान ने शनिवार को ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के सभी मजेदार सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि 'पठान' का कलेक्शन देखकर वह कैसा महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख ने फिल्म के प्रचार को लेकर भी कई सवालों के जवाब दिए।

Shahrukh Khan respond to fans in asksrk session reason for not promoting Pathaan
फिल्म पठान - फोटो : social media

इस सेशन के दौरान शाहरुख से एक यूजर ने पूछा, 'पठान का ये रिकॉर्ड देखने के बाद कैसा लगा रहा है आपको?' शाहरुख खान ने सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, 'हां हां लगता है कि अब गांव वापस चला जाऊं।' शाहरुख की इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
 

Maine socha Sher interview nahi karte toh iss baar main bhi nahi karunga!!! Bas Jungle mein aakar dekh lo. #Pathaan https://t.co/ORPf0LkKh9

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 28, 2023 

 

Shahrukh Khan respond to fans in asksrk session reason for not promoting Pathaan
फिल्म पठान - फोटो : social media

ट्विटर पर बातचीत के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा, ‘बिना किसी प्रचार के बिना किसी प्री-रिलीज इंटरेक्शन के बावजूद भी ‘पठान’ इतना दहाड़ रहा है बॉक्स ऑफिस पर। शाहरुख ने जवाब दिया, ‘मैंने सोचा शेर इंटरव्यू नहीं करता तो इस बार मैं भी नहीं करूंगा। बस जंगल में आकर देख लो।' एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि वह इतने सेक्सी क्यों हैं तो अभिनेता ने जवाब दिया, ‘क्या करूं अब आदत सी पड़ गई है।’
 

Kya karoon ab aadat si padh gayi hai…ha ha. Honestly it’s only in the beholders eye…#Pathaan https://t.co/wTC3iVTh3i

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 28, 2023 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan respond to fans in asksrk session reason for not promoting Pathaan
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में शाहरुख ने पठान नाम के रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका में नजर आए हैं। दिलचस्प बात है कि शाहरुख की 'पठान' में सलमान खान ने कैमियो किया है। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed