शाहरुख खान बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा नाम हैं। फिल्म जगत में उन्हें किंग खान कहा जाता है। अपनी मेहनत के दम पर शाहरुख खान ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। पिछले 33 साल से लगातार शाहरुख खान अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, शायद यही वजह है कि शाहरुख खान के प्रशंसक न सिर्फ उनकी फिल्में पसंद करते हैं बल्कि हर सुख-दुख की घड़ी में भी उनके साथ खड़े रहते हैं। जब आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए थे तो उस दौरान शाहरुख खान के प्रशंसकों ने जमकर उनका समर्थन किया था।
बॉलीवुड: शाहरुख खान की बहन शहनाज हो चुकी हैं डिप्रेशन का शिकार, एक हादसे ने बदल दी थी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइमलाइट से रहती हैं दूर
एक तरफ जहां शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में रहता है तो वही दूसरी तरफ शाहरुख खान की बहन शहनाज लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। हाल ही में आर्यन खान के घर लौटने के बाद शहनाज अपने भतीजे से मिलने के लिए मन्नत पहुंची थीं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान की बहन सिर्फ लाइमलाइट से ही दूर नहीं रहती बल्कि वो एक समय पर डिप्रेशन का शिकार भी हो चुकी हैं।
लंबे समय तक रहीं डिप्रेशन का शिकार
शाहरुख खान ने एक खास बातचीत के दौरान अपनी बहन से जुड़ी कुछ बाते साझा की थी। किंग खान ने बताया था कि उनकी बहन शहनाज एक लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं। शाहरुख खान ने बताया था कि वैसे तो उनकी बहन बहुत पढ़ी-लिखी हैं, लेकिन एक हादसे ने न सिर्फ उनकी बहन को पूरी तरह से तोड़ दिया बल्कि उनकी जिंदगी को पूरी तरफ से बदलकर रख दिया।
एक हादसे ने बदल दी जिंदगी
शाहरुख खान ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तो हर कोई उनके घर में रो रहा था, लेकिन उनकी बहन चुपचाप से खड़ी हुई थीं और वो पिता के शरीर को देखकर बस देखती ही रह गईं उनकी आंखों से एक भी आंसू नहीं गिरा। लेकिन अचानक से वो गिर पड़ीं और उनका सिर सीधा जमीन से जाकर लगा।
शाहरुख खान की शूटिंग के दौरान चल रहा था इलाज
शाहरुख खान ने बताया कि जब वो दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान उनकी बहन का इलाज स्विट्जरलैंड में चल रहा था। शाहरुख ने बताया कि इंडिया में डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था कि वो नहीं बच पाएंगी, हालांकि सब ठीक हुआ और वो सुरक्षित हैं। शाहरुख खान की बहन हमेशा से ही मीडिया कैमरा से दूर रहती हैं।