सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इरफान खान के निधन पर भावुक हुए सितारे, शाहरुख बोले - 'पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है कोई...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Saba Qamar Akshay Kumar Ajay Devgn Amir Khan Mourns on The Saddened Demise Of Actor Irrfan Khan
इरफान खान के साथ शाहरुख खान और सबा कमर - फोटो : Social Media

अभिनेता इरफान खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। तो वहीं इरफान के फैन्स भी उनके निधन की खबर से दुखी हैं। इरफान के निधन से जितने दुखी उनके फैन्स हैं उतने ही दुखी उनके साथ काम कर चुके और काम करने की इच्छा रखने वाले तमाम फिल्मी सितारे भी उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक सभी उनके निधन से दुखी हैं। यहां तक कि पाकिस्तानी फिल्मों की अभिनेत्री ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

Trending Videos
Shahrukh Khan Saba Qamar Akshay Kumar Ajay Devgn Amir Khan Mourns on The Saddened Demise Of Actor Irrfan Khan
Shahrukh Khan, Irrfan Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने इरफान खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खास पंक्तियों के साथ इरफान को याद किया है।, शाहरुख ने इरफान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरे दोस्त, एक प्रेरणा और हमारे समय के सबसे महान कलाकारों में से एक... अल्लाह आपकी रूह को सुकून बख्शे... हम आपको उतना ही याद करेंगे जितना इस बात पर फक्र करेंगे कि आप हमारी जिंदगी का हिस्सा रहे हो। पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आंखों को भी, क्या क्या ना कहे है” Love u'.
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My friend...inspiration & the greatest actor of our times. Allah bless your soul Irrfan bhai...will miss you as much as cherish the fact that you were part of our lives. “पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आँखों को भी, क्या क्या ना कहे है” Love u.

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Saba Qamar Akshay Kumar Ajay Devgn Amir Khan Mourns on The Saddened Demise Of Actor Irrfan Khan
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने भी ट्विटर पर इरफान खान के निधन पर शोक जाहिर किया है। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इरफान खान के समय से पहले निधन की खबर से दिल टूट गया है। ये हिंदी सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्नी और बेटो के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।'
 

Shahrukh Khan Saba Qamar Akshay Kumar Ajay Devgn Amir Khan Mourns on The Saddened Demise Of Actor Irrfan Khan
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए इरफान की मौत पर शोक व्यक्त किया है। आमिर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे प्रिय सहयोगी इरफान के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। कितना आकस्मिक और दुखद है। ऐसी अद्भुत प्रतिभा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी दिल से संवेदना। अपने काम से हमारे जीवन में जो खुशी लाई है, उसके लिए इरफान का शुक्रिया। आपको याद किया जाएगा।'
 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Saba Qamar Akshay Kumar Ajay Devgn Amir Khan Mourns on The Saddened Demise Of Actor Irrfan Khan
hindi medium 2

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी कलाकारों ने भी इरफान की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इरफान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में उन्की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सबा कमर ने भी ट्वीट कर दुक व्यक्त किया है। सबा ने ट्वीट में लिखा, 'इरफान खान के निधन की खबर सुनकर गहरा अफसोस हुआ है। कल की ही बात लगती है, जैसे हिंदी मीडियम के सेट से लौट रहे हों। एक अभिनेता और मेनटॉर होने के नाते आपने बहुत कुछ सिखाया। इतने उम्दा कलाकार इतनी जल्दी चले गए। मेरे पास अल्फाज नहीं हैं। श्रद्धांजलि राज। सिर्फ तुम्हारी- मीता।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed