शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि पिछले साल बॉलीवुड की लगभग फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं, ऐसे में शाहरुख की फिल्म डूबते को तिनके का सहारा थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग और दीपिका का अंदाज लोगों को जमकर पसंद आया था। अब इन दिनों किंग खान अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान कश्मीर में तापसी पन्नू साथ शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।
Shahrukh Khan: कश्मीर में तापसी संग शॉपिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे शाहरुख खान! वादियों से वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान इन दिनों जवान और डंकी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान और तापसी पन्नू अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। हालांकि पिछले दिनों यह खबर आई थी कि शाहरुख डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Bajirao Mastani: दीपिका नहीं यह हसीना थी 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भंसाली की पहली पसंद, इसलिए नहीं कर पाए कास्ट
शाहरुख के फैन्स हर बार सेट से उनकी लीक हुई फोटोज देखने के बाद काफी खुश नजर आते हैं। हाल ही में किंग खान की एक फोटे भी सामने आई है उसमें बादशाह ब्लैक विंटर जैकेट और मैचिंग की कार्गो पैंट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज और कूल हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा किया है। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेता को कश्मीर के एक होटल में कर्मचारियों के साथ भी स्पॉट किया गया है।
Latest Update -: #ShahRukhKhan, #TapseePannu & #VickyKaushal wraps up shoot of #Dunki in Sonmarg, Kashmir earlier today ♥️🔥 @iamsrk pic.twitter.com/jBb0UFLEyS
— RÃJ_SRK (@iamRajSrk1) April 26, 2023
वहीं वायरल वीडियो में शाहरुख और तापसी डंकी के सेट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी शॉपिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख रेड कलर की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि तापसी ने बेज कलर की विंटर जैकेट पहन रखी है। वो दोनें एक रैक की तरफ जाते नजर आ रहे हैं, जिसमें टी-शर्ट और दूसरी एक्सेसरीज रखी हुई हैं।
शाहरुख की अगली फिल्म डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। मेकर्स जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि कश्मीर की शूटिंग इस हफ्ते में खत्म हो जाएगी। इसके बाद अंडरवाटर सीक्वेंस पर शूटिंग करेंगे और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।