फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीमेल एक्ट्रेस की फीस को लेकर शाहरुख खान का बड़ा बयान,बोले - 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है'

Sun, 26 Aug 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan speaks about actresses fees in Bollywood Industry
Shahrukh Khan
हिंदी सिनेमाजगत में कई बार फीस का मुद्दा उठ चुका है। कई एक्ट्रेस इस बात को कह चुकी हैं कि समान काम करने के बावजूद फिल्मों में उन्हें मेल एक्टर की तुलना में कम वेतन दिया जाता है। यह मुद्दा न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काफी चर्चा में बना हुआ है। इस मुद्दे पर हाल ही में शाहरुख खान ने बड़ा बयान दिया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। 

 
Shahrukh Khan speaks about actresses fees in Bollywood Industry
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
इकनॉमिक्स टाइम्स को दिए इंटरव्यू में किंग खान ने हर मुद्दे पर बात की। इस दौरान जब शाहरुख खान से पूछा गया क्या आपको लगता है फिल्म इंडस्ट्री में फीमेल एक्ट्रेस को उनके बकाया पैसों का भुगतान कर दिया जाता है? इस सवाल का शाहरुख ने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। शाहरुख खान ने कहा - 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है। आप इस बात को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।'
 
Shahrukh Khan speaks about actresses fees in Bollywood Industry
shahrukh khan
किंग खान ने आगे कहा - 'मैं इस सोच से अलग होना पसंद करूंगा। मुझे ऐसा लगता है कि इंडस्ट्री में समानता होनी चाहिए फिर चाहे मेल हो या फीमेल उन्हें काम का समान वेतन मिलना चाहिए। मुझे नहीं पता फीस को लेकर असमानता क्यों है। डायरेक्टर और एक्टर को फिल्म के पहले हफ्ते की ओपनिंग के आधार पर फीस लेनी चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan speaks about actresses fees in Bollywood Industry
Deepika Padukone
फिल्म इंडस्ट्री में फीस का मुद्दा प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत भी उठा चुकी है। हालांकि दीपिका पादुकोण को दो फिल्मों में मेल एक्टर की तुलना में ज्यादा फीस ली थी। इन फिल्मों के नाम साल 2015 में रिलीज 'पीकू' और 2018 की शुरुआत में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' है। 'पीकू' में दीपिका की ज्यादा फीस का खुलासा अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अमिताभ ने कहा था - 'दीपिका ने मुझसे ज्यादा फीस ली। इसके दो मतलब निकलते हैं या तो वह मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं फिल्म में। दूसरा कि मेरा पे स्केल लंबे वक्त तक काम करने की वजह से कम हो गया हो।' 
विज्ञापन
Shahrukh Khan speaks about actresses fees in Bollywood Industry
padmaavat
'पीकू' के बाद दीपिका ज्यादा फीस को लेकर 'पद्ममावत' से चर्चा में आई थीं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में दीपिका ने 13 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। जबकि शाहिद और रणवीर सिंह ने 10 करोड़ रुपए लिए थे। आपको बता दें, 'पद्मावत' रिलीज के दौरान काफी बवाल हुआ था हालांकि बाद में फिल्म रिलीज हो गई थी। यह फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed