फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर शाहरुख खान ने किया फैंस का शुक्रिया, वीडियो साझा कर बोले- 'जल्द मिलेंगे'

Mon, 02 Nov 2020 07:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 02 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Thanks Fans For All Birthday Love Share A Video on Social Media
शहरुख खान - फोटो : Twitter: @iamsrk

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख ने आज अपना 55वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर शाहरुख तो मुंबई में नहीं थे। लेकिन उन्होंने दुबई से अपने चाहने वालों के लिए प्यार भेजा है। दरअसल हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने सभी फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया।

Shahrukh Khan Thanks Fans For All Birthday Love Share A Video on Social Media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इस समय आईपीएल के लिए दुबई गए हुए हैं। वो वहां पर अपनी टीम को चियर कर रहे हैं। इसलिए जन्मदिन भी परिवार के साथ दुबई में ही मनाने वाले हैं। लेकिन उन्होंने वहां रहते हुए भी अपने फैंस का बखूबी ख्याल रखा है। उन्होंने अपने फैंस को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

Shahrukh Khan Thanks Fans For All Birthday Love Share A Video on Social Media
Shah Rukh Khan - फोटो : Instagram

शाहरुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शाहरुख कहते हैं, 'हाय, सभी लोगों को ये आप सभी को धन्यवाद देने के लिए है मुझे सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देने के लिए। मेरे सभी चाहने वाले जिन्होंने ना केवल शुभकामनाएं दी हैं बल्कि जिन्होंने जरूरतमंदों की मदद की। किसी ने ब्लड डोनेशन किया, किसी ने जरूरतमंदों को पीपीई किट बांटी अपना कीमती समय दिया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Thanks Fans For All Birthday Love Share A Video on Social Media
शाहरुख खान - फोटो : फाइल फोटो

वीडियो में आगे शाहरुख कहते हैं, 'यही सबसे अच्छा काम है जो किया जा सकता है। क्योंकि आप ये सभी काम किए बिना मेरी तरह लवर ब्वॉय नहीं बन सकते। आप सभी का धन्यवाद इतना सारा प्यार बांटने के लिए। आप सभी का बहुत धन्यवाद बर्थडे विशेज के लिए। इंशाअल्लाह अगले साल हम अच्छे से पार्टी करेंगे। 55 से ज्यादा बेहतर 56 होगा। आप सभी के लिए को ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन
Shahrukh Khan Thanks Fans For All Birthday Love Share A Video on Social Media
शाहरुख खान और हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने सबसे पहले 'फौजी' और 'सर्कस' धारावाहिकों में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से कदम रखा। इसके बाद से शाहरुख ने अपने फैंस के दिल में जगह बान ली। आज शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही करोड़ों लोगों कि दिलों पर भी राज करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed