मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी गौहर खान वैसे तो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार ऐसा कुछ खास है जिसकी वजह से उनके चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन जब भी उनसे शादी को लेकर पूछा जाता है, दोनों इस सवाल को टाल देते हैं। लेकिन अब पता चला कि ये कपल शादी करने वाला है और इसकी तारीख भी तय हो गई है।
इस तारीख को जैद दरबार की दुल्हनिया बनेंगी गौहर खान, दो दिन तक चलेगा सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की सभी जानकारियां अब सामने आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी का कार्यक्रम मुंबई के एक बड़े होटल में होगा और दो दिनों तक इसका जश्न मनाया जाएगा।
गौहर खान और जैद दरबार का परिवार इस शादी के लिए कुछ दिन पहले ही राजी हुआ है। जैद के पिता इस्माइल दरबार ने भी कह दिया था कि जैसा उनके बच्चे करना चाहेंगे, वह तो उसी में राजी हैं। जब गौहर खान 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनी थीं तो उन्होंने जैद के पिता इस्माइल से फोन पर बात करके आशीर्वाद लिया था।
इस्माइल दरबार ने बताया था कि कुछ ही दिनों पहले जैद घर आए थे और अपनी छोटी मां आयशा से गौहर को मिलाने लाए थे। उस दौरान उन्होंने खूब बातें कीं और लगभग चार घंटे का समय एक साथ बिताया। इस्माइल दरबार को अपने बेटे जैद की पसंद पर तो एतराज नहीं था लेकिन उन्होंने अपने बेटे को अपने फैसले पर आराम से सोच विचार करने की सलाह जरूर दी थी।
जैद से पहले गौहर, कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और ये दोनों टीवी के हॉट कपल बन गए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Bigg Boss 14: सिगरेट के पैकेट को लेकर एजाज से लड़ पड़ीं नैना, घर का खाना बनाने से भी किया मना