{"_id":"5f9f74e78ebc3e9bf96c5a5b","slug":"ananya-birla-to-shah-rukh-khan-these-celebrities-faced-racism-abroad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सितारों को विदेश में नस्लवाद का करना पड़ा सामना, किसी को लिया हिरासत में तो किसी पर की भद्दी टिप्पणी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन सितारों को विदेश में नस्लवाद का करना पड़ा सामना, किसी को लिया हिरासत में तो किसी पर की भद्दी टिप्पणी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या बिड़ला, शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम- ananya_birla, iamsrk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनेस टायकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और गायिका अनन्या बिड़ला ने अमेरिका में उनके साथ ‘नस्लीय’ भेदभाव का आरोप लगाया। अनन्या ने बताया कि वाशिंगटन में एक रेस्तरां के कर्मचारियों ने उन्हें और उनके परिवार को बाहर निकाल दिया। अनन्या बिड़ला ने 24 अक्तूबर को ट्विटर पर लिखा कि वाशिंगटन में स्कोपा रेस्तरां के कर्मचारी 'नस्लवादी' थे। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि रेस्तरां को उन्हें अपने ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करने की आवश्यकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय नामचीन हस्ती को रंगभेद या नस्लभेद का सामना करना पड़ा हो। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो यह मामला पहले भी उठता रहा है।
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/iamsrk
शाहरुख खान को तो अमेरिका में कई बार एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। साल 2009, 2012 और 2016 में उन्हें अमेरिका के एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। 2016 में शाहरुख खान ने एक ट्वीट कर लिखा कि 'दुनिया में जैसे हालात हैं मैं सिक्योरिटी और सुरक्षा की कद्र करता हूं लेकिन अमेरिकी इमीग्रेशन में हर बार हिरासत में होना बहुत परेशान करने वाला अनुभव है।'
प्रियंका चोपड़ा आज भले ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खुद को स्थापित कर चुकी हैं लेकिन उन्हें भी अमेरिका में नस्लभेद का सामना करना पड़ा। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमेरिका में स्कूलिंग के वक्त उनके सांवले रंग की वजह से उन्हें ब्राउनी कहकर चिढ़ाया जाता था। यही नहीं सांवले रंग की वजह से उनके हाथ से एक हॉलीवुड फिल्म भी चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान को भी अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। यह 2002 का मामला है। उनका सरनेम खान होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की काफी गहन तरीके से जांच पड़ताल की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी को अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर में रंगभेद का सामना करना पड़ा था। 2008 में बिग ब्रदर में जेड गुडी नाम की कंटेस्टेंट ने शिल्पा शेट्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर काफी हंगामा मचा था। हालांकि शिल्पा शेट्टी शो जीतने में कामयाब रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।