{"_id":"5d8efcdc8ebc3e93a9532808","slug":"shahrukh-khan-to-deepika-padukone-celebrity-spotted-ranbir-kapoor-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर के बर्थडे के जश्न में उमड़ा बॉलीवुड, शाहरुख, दीपिका समेत ये सितारे देर रात हुए स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर के बर्थडे के जश्न में उमड़ा बॉलीवुड, शाहरुख, दीपिका समेत ये सितारे देर रात हुए स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मुंबई में जन्मदिन का शानदार जश्न रखा। रणबीर ने यह जश्न अपने जन्मदिन से ठीक पहले देर रात रखा। यह पार्टी रणबीर ने बांद्रा में स्थित अपने घर पर रखी थी। खास बात है कि इस पार्टी की मेजबानी आलिया ने रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ मिलकर की। रणबीर के इस दिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं जिसमें शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।
रणबीर के इस जश्न में सबसे पहले दीपिका पादुकोण पहुंचीं। हालांकि रणबीर पार्टी में देर से पहुंचे। इस मौके पर दीपिका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थीं। रणबीर के घर के बाहर दीपिका को कार में स्पॉट किया गया। दीपिका के अलावा उनके पति और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे। हमेशा की तरह रणवीर अपने अलग अंदाज में नजर आए
आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ पार्टी में पहुंचे। आमिर जहां 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म के लुक में नजर आए तो वहीं किरण रंग बिरंगी ड्रेस में नजर आईं। किरण रॉव के साथ कार में जोया अख्तर भी स्पॉट हुईं।
अपने बेटे के जन्मदिन के जश्न में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने कार के अंदर से ही मीडिया को देखकर वेब भी किया।
बॉलीवुड लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस मौके पर एक साथ पहुंचे। दोनों को एक साथ एक ही कार में स्पॉट किया गया। खास बात है कि दोनों काले रंग के कपड़े पहने हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।