फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में फोटोग्राफर बनीं शाहरुख की पत्नी गौरी, वायरल हो रहीं सुहाना की 'नो मेकअप लुक' तस्वीरें

Fri, 15 May 2020 03:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 15 May 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Share Suhana Khan No Makeup Look Photos Viral
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों पूरा बॉलीवुड सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ बराबर संपर्क बनाकर रख रहे हैं। फैंस को भी सेलेब्स का ये रूप देखना बड़ा ही पसंद आ रहा है। कभी कोई घर के काम करते हुए तस्वीरें साझा करता है तो कभी कोई अपना शौक पूरा करते हुए। इन दिनों सेलेब्स की बिना मेकअप लुक में भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की हैं।

Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Share Suhana Khan No Makeup Look Photos Viral
सुहाना खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान की प्रिंसेस यानी सुहाना खान बिना बॉलीवुड में डेब्यू किए लोगों की पसंदीदा बन गई हैं। सुहाना की फैन फॉलोइंग अपने पिता की ही तरह है। सुहाना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक खूब पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में सुहाना की नो मेकअप लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Share Suhana Khan No Makeup Look Photos Viral
गौरी और सुहाना

दरअसल शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने बेटी सुहाना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में सुहाना बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। गौरी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नो हेयर, नो मेकअप, केवल मेरी फोटोग्राफी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No hair !!!!! No make up !!!! Just my photography!!!!

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Share Suhana Khan No Makeup Look Photos Viral
सुहाना खान - फोटो : social media

सिर्फ गौरी ही नहीं बल्कि सुहाना ने भी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में सुहाना ने लिखा है, 'मेरी मां ने ये फोटोज क्लिक की हैं।' सुहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों में सुहाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

my mum took these 😋 @gaurikhan

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

विज्ञापन
Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Share Suhana Khan No Makeup Look Photos Viral
सुहाना खान - फोटो : social media

गौरतलब है कि गौरी खान सुहाना की अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वहीं सुहाना भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी बदलकर पब्लिक कर दी थी। हालांकि उन्होंने इसमें से कमेंट का ऑप्शन हाइड कर रखा है।

पढ़ें: Throwback: जब सारा अली खान को फैन ने की थी 'किस' करने की कोशिश, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed