600 से ज़्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके शक्ति कपूर हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विलेन हैं। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 80 से ज्यादा फिल्मों में रेप सीन किए हैं। हालांकि हिंदी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर ने अब रेप सीन से तौबा कर ली है। शक्ति कपूर का जन्म तीन सितंबर, 1952 को पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति को अपना यह नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था जिस वजह से उन्होंने इसे बदल दिया था। शक्ति पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की थी।
शक्ति कपूर: हीरोइन से छेड़छाड़ कर विलेन बने थे अभिनेता, सेंसर बोर्ड के भी उड़े थे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयानंद के निर्देशन में बनी साल 1982 में आई फिल्म गुमसुम में भी शक्ति कपूर का रेप सीन फेमस रहा। शक्ति ने मेरे आगोश में फिल्म में सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल सीन दिया था। यह सीन इतना विवादित था कि कई महीनों तक सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास नहीं किया था।
साल 2005 में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग का वीडियो जारी किया। जिसमें शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं।
शक्ति के साल 2005 में आए इस स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन गिल्ड ऑफ इंडिया ने बैन लगाया था। हालांकि यह बैन हफ्तेभर बाद हटा भी दिया गया था। शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शराब पीने की लत से उनकी बेटी श्रद्धा कपूर उनसे नाराज हो गई थीं। बेटी की नाराजगी दूर करने के लिए उन्होंने शराब पीनी कम कर दी थी।
शक्ति कपूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 5 के प्रतिभागी भी रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस सीजन 5 में शक्ति 13 कंटेस्टेंट के बीच अकेले मर्द थे। शक्ति कपूर ने अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे शक्ति कपूर ने शिवांगी से लव मैरिज की थी। कहा जाता है कि शक्ति की शिवांगी से फिल्म 'किस्मत' के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे।
A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)