बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने एक्टर्स से ही शादी रचाई है। वहीं, कुछ अभिनेत्रियों ने हीरो क बजाय खलनायक संग सात फेरे लिए। आइए डालते हैं ऐसी अभिनेत्रियों पर एक नजर जिन्होंने पर्दे के खलनायकों संग ब्याह रचाया है।
बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने हीरो के बजाय 'खलनायक' से रचाई शादी
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे
बॉलीवुड के सबसे खूंखार खलनायक के किरदार के लिए मशहूर एक्टर आशुतोष राणा पर अभिनेत्री रेणुका शहाणे का दिल आना उनके फैंस के लिए काफी हैरत की बात थी। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा के साथ साल 2001 में शादी की थी। आशुतोष राणा 'दुश्मन', 'संघर्ष', 'बादल' जैसी फिल्मों में खलनायक के रोल में दिखे है।
परेश रावल-स्वरूप संपत
विलेन के रूप में परेश रावल के किरदारों को किसी पहचान की जरूरत नहींं। 'दिलवाले' के मामा को कौन भूल सकता है। जिसने अपनी भांजी को भले ही मर्जी से शादी न करने दी हो पर क्या आपको पता है परेश ने खुद लव मैरिज की है। वो भी उस दौर की मिस इंडिया के साथ। उनकी पत्नी स्वरूप संपत रूप की धनी होने के साथ-साथ मिस इंडिया भी रह चुकी हैं।
गुलशन ग्रोवर-कशिश
अभिनेता गुलशन ग्रोवर और उनके अभिनय से हर कोई वाकिफ है। गुलशन ग्रोवर की इमेज बॉलीवुड मे बैड बॉय की है। गुलशन ने दो शादियां की थीं, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां लंबी नहीं चल सकीं। जिसके बाद अब वह सिंगल हैं। गुलशन ग्रोवर की दूसरी पत्नी का नाम कशिश था जिससे उन्होंने साल 2001 में शादी की थी, लेकिन एक साल बाद ही कशिश और गुलशन ग्रोवर का तलाक हो गया था।
शक्ति कपूर- शिवांगी कपूर
शक्ति कपूर ने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने हर एक किरदार से एक अमिट छाप छोड़ी। शक्ति कपूर की शिवांगी से फिल्म 'किस्मत' के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे। शिवांगी कोल्हापुरे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति कपूर और शिवांगी ने साल 1982 में शादी की थी।