70 और 80 के दशक फिल्मों में रेप सीन की बाहर आ गई थी। ऐसा माना जाता था कि फिल्में बिना रेप सीन के हिट नहीं हो सकतीं। बॉलीवुड में ऐसे कई विलेन हुए जिनका किरदार फिल्म में हीरो से ज्यादा बड़ा होता था। पर्दे पर उनकी मौजूदगी जानदार दिखती थी। इनमें से एक एक्टर हैं शक्ति कपूर। वह हिंदी फिल्मों में अमरीश पुरी के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विलेन हैं। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनमें से लगभग 80 से ज्यादा फिल्मों में रेप सीन किए हैं। आइए बात करते हैं उन्हीं में से कुछ चुनिंदा सीन्स पर...
80 बार से ज्यादा रेप सीन कर ये एक्टर बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा विलेन, सेंसर बोर्ड के भी छूट गए पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगारे
साल 1986 में आई फिल्म 'अंगारे' में स्मिता पाटिल का रेप करने की कोशिश करते शक्ति कपूर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में स्मिता पाटिल के साथ राज बब्बर भी लीड रोल में थे।
गुमसुम
साल 1982 में दयानंद के निर्देशन में बनी फिल्म गुमसुम में भी शक्ति कपूर का रेप सीन फेमस हुआ। इसके अलावा शक्ति ने फिल्म 'मेरे आगोश में' में सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल सीन दिया था। इस फिल्म में उन्होंने ने टॉपलेस एक्ट्रेस के साथ सीन किया था, सेंसर बोर्ड ने कई महीनों तक फिल्म को पास नहीं किया।
गुंडा
1998 में ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने इंसान की सोचने समझने की क्षमता को एक नया आयाम दिया। फिल्म थी 'गुंडा' और हीरो थे 'मिथुन चक्रवर्ती'। फिल्म में एक से एक धुरंधर कलाकार मौजूद थे उन्ही में से एक थे शक्ति कपूर। इस फिल्म में भी रेप सीन फिल्माया गया था।
मेरा फैसला
मेरा फैसला फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जया प्रदा के साथ संजय दत्त मुख्य किरदार में थे। फिल्म के एक सीन में जया प्रदा के साथ शक्ति कपूर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।