फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं टीवी के 'शक्तिमान', मोदी सरकार से की यह बड़ी मांग

Sat, 30 Jul 2022 03:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Jul 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan Actor Mukesh Khanna demanded to Central Government to form Hindu Rashtra, See Video here
मुकेश खन्ना-जगद्गुरु परमहंस आचार्य - फोटो : यूट्यूब

मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना मनोरंजन जगत का एक जाना पहचाना नाम है। लोग उन्हें 'पितामह भीष्म' और 'शक्तिमान' के रुप में जानते हैं। मुकेश लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने बयानो की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मुकेश ने शनिवार को एक ट्वीट कर सरकार से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। 

Shaktimaan Actor Mukesh Khanna demanded to Central Government to form Hindu Rashtra, See Video here
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ट्वीट में?

मुकेश खन्ना ने हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि हिंदुस्तान में रहकर अपने देश को इंडिया कहलवाना बहुत हो गया। ये तो उसी दिन हो जाना चाहिए था जिस दिन पाकिस्तान बना। इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल का लिंक डाला है जिसमें एक्टर के साथ जगद्गुरु परमहंस आचार्य भी नजर आ रहे हैं। 

Shaktimaan Actor Mukesh Khanna demanded to Central Government to form Hindu Rashtra, See Video here
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कही ये बात

इस वीडियो में जगद्गुरु परमहंस आचार्य मुकेश खन्ना से पूछते नजर आ रहे हैं कि हिंदू राष्ट्र के बारे में आपके क्या विचार है? इस पर मुकेश खन्ना कहते हैं, 'इस बात को मैंने एक साल पहले भी उठाया था कि हमारा देश पहले अखंड था तो आज क्यों नहीं है?' उन्होंने वीडियो में भारत सरकार से अपील की कि देश को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan Actor Mukesh Khanna demanded to Central Government to form Hindu Rashtra, See Video here
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि टीवी की दुनिया से निकलकर शक्तिमान अब बड़े पर्दे पर जल्द ही नजर आने वाला है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि इस फिल्म को कम से कम 300 करोड़ के बजट में बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इससे फिल्म के बारे में उन्होंने इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed