शक्तिमान फेम दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना हर बात पर अपनी बेबाक राय रखते नजर आते हैं। चाहे बॉलीवुड का कोई मुद्दा या फिर सितारों का दिया विवादित बयान कई बार अभिनेता अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दर्ज करवाते हैं। मुकेश खन्ना अब तक कई सिनेमा के कई सितारों को खरी-खोटी सुना चुके हैं, आज अभिनेता ने एक बार फिर से बॉलीवुड पर निशाना साधा है। वहीं नाम लिए बिना आमिर खान और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्मों पर अपनी दो टूक बात रख दी है और साउथ की रिलीज हुई फिल्म कार्तिकेय की तारीफ की है।
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना की खरी-खरी, बोले- 'कार्तिकेय ने बॉलीवुड के बुद्धिजीवियों को चटा दी धूल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-बहुत सही समय पर आई कार्तिकेय
मुकेश खन्ना ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अपनी बात रखी है। उन्होंने कार्तिकेय का स्क्रीन ग्रैब शेयर करते हुए लिखा- बहुत सही समय पर आई कार्तिकेय, जिसने हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वाले बॉलीवुड के नक़ली बुद्धिजीवियों को धूल चटा दी !!!।
बॉलीवुड की फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर हो रहीं धड़ाम
गौरतलब है कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय की रक्षाबंधन इस समय सिनेमाघरों में हैं और कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। वहीं कार्तिकेय 2 उन दोनों फिल्मों के मुकाबले कम बजट की फिल्म होते हुए खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा 19 अगस्त को तापसी की फिल्म 'दोबारा' रिलीज हुई है और खबरें हैं कि इस फिल्म को भी दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं।
अभिनेता मुकेश खन्ना को साउथ मेें काम करते देखना चाहते हैं यूजर्स
मुकेश खन्ना की इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'सर आपको साउथ की फिल्में करनी चाहिए। मैं एक बार फिर आपकी एक्टिंग देखना चाहता हूं।' एक और दूसरे यूजर ने भी लिखा- अब बॉलीवुड का दहन निश्चित है। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से मिली जुली प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।