पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या ने सबको हैरान कर दिया है। उनके चाहने वालों से लेकर फिल्म और टीवी जगत के तमाम सितारे एक्ट्रेस के यूं दुनिया छोड़कर जाने से दुखी हैं। हाल ही में 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने भी वैशाली की आत्महत्या पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने टीवी जगत में बढ़ रही आत्महत्याओं की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि स्टार्स के आत्महत्या करने के बाद हर कोई हैरानी जताकर और श्रद्धांजलि देकर अपने काम में जुट जाता है। आखिर कोई इस पर रोक लगाने के लिए कुछ करता क्यों नहीं?
Mukesh Khanna: इंडस्ट्री में हो रहीं आत्महत्याओं पर मुकेश खन्ना ने जताई चिंता, बोले- कोई कुछ करता क्यों नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की खबर की हेडलाइन पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह कहते नजर आए हैं, 'मैं क्यों पढ़ रहा हूं यह खबर? जो दुनियाभर ने पढ़ी है। लेकिन, यह एक ऐसी खबर है जो नई नहीं है। मुझे हैरानी हो रही है कि यह आत्महत्याओं का दौर थम क्यों नहीं रहा? अगर मैं विश्लेषण करूं आज के समाज का तो आज के समाज में इतनी कटुता, कड़वाहट, स्वार्थ और छल आ गया है कि जो इंसान थोड़ा भी संवेदनशील होगा वह मुश्किल से सर्वाइव कर पाएगा।' मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'हर तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग स्ट्रॉन्ग होते हैं और कुछ संवेदनशील। उन्हें छोटी बात भी बुरी लग सकती है। आपको पता नहीं चलता कि कौन-सी बात उन्हें अंदर तक हिला सकती है। अगर कोई आत्महत्या करता है तो आप समझ सकते हैं कि उसका दिमाग किस हद तक यह मान लेता है कि खत्म करो इस जिंदगी को।'
भोजपुरी सिनेमा से अचानक गायब हुईं ये अभिनेत्रियां
वैशाली ठक्कर के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'सिर्फ 29 वर्ष उम्र। अभी तो उसकी जिंदगी शुरू भी नहीं हुई थी। इतनी अच्छी जिंदगी भगवान ने दी है, उसे आप एक भावुक झटके में आकर पंखे पर लटकर कर जान दे देते हो। मुझे हैरानी होती है कि यह होता क्यों है? मैं पूरी दुनिया की बात नहीं कर रहा हूं। दुनियाभर में तो वर्षेों से आत्महत्या होती रहती हैं। मैं बात कर रहा हूं अपने देश की। अपने देश के बॉलीवुड और टेलिवजन इंडस्ट्री की, जिसमें पिछले तीन वर्षों में देखो तो रिकॉर्ड में लाइन में कई आत्महत्या हुईं। सुशांत राजपूत की मौत को भी आत्महत्या करार कर दिया गया था। उसके बाद कई मॉडल्स ने आत्महत्या की। लोग इनकी आत्महत्या पर हैरान होते हैं कि इतने खुशमिजाज लोग अपनी जिंदगी खत्म कैसे कर सकते हैं।'
दुखद: विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन का निधन, पिछले डेढ़ साल से चल रही थीं बीमार
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'वैशाली के हर को-स्टार ने कहा है कि हैरानी है, यह लड़की खुद को कैसे मार सकती है। यह तो सबको हंसाती थी। मैंने भी इसका एक शो देखा, जिसमें यह अपना चैनल चलाती है। उसमें यह लोगों को हंसाती है। सबको हंसाने वाली लड़की जब अचानक आत्महत्या कर ले तो हैरानी होगी ही। सबको होगी। मुझे भी होती है। आपको भी होती होगीा। लेकिन, हैरानी के अलावा हम और क्या कर सकते हैं। सब लोग श्रद्धांजलि देते हैं। हैरानी जताकर धीरे-धीरे अपनी शूटिंग में बिजी हो जाते हैं। एक शख्स अचानक से इस दुनिया से चला जाता है और हमारी इंडस्ट्री उसी रफ्तार से आगे बढती है। मुझे शिकायत इस बात से है कि हमारी इंडस्ट्री में आत्महत्याओं का दौर कब रुकेगा? मैं यह नहीं कह रहा कि आप रोक सकते हैं या मैं रोक सकता हूं, लेकिन यह सिलसिला रोका जा सकता है।'
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, हर दिन बेहतर बनने का किया वादा
मुकेश खन्ना के मुताबिक, 'आत्महत्याएं तब होती हैं, जब इंसान अकेला पड़ जाता है।' उन्होंने कहा, 'वैशाली के बारे में आप कहेंगे कि यह अकेली कहां थी। इसका तो शो चल रहा था। मुझे नहीं पता कि इसकी आर्थिक स्थिति कैसी थी। आजकल हमारी टीवी इंडस्ट्री के सितारे ईएमआई के बोझ तले भी दबे हैं। आप अंदाजा लगाइए उन एक्टर या एक्ट्रेस का जो अचानक चले जाते हैं। वे एक छोटे से कस्बे या गांव से आते हैं। इस चकाचौंध से भरी दुनिया में अकेले रहते हैं। छोटे-मोटे काम आते रहते हैं। अचानक जब पैसे आने बंद हो जाते हैं तो वे आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। सोचते होंगे कि मां-बाप को नहीं बता सकते और फिर यह कदम उठाते होंगे। यह सिर्फ एक आर्थिक पहलू है। कई बार मामला अफेयर का भी होता है। यह इंडस्ट्री अफेयर्स के लिए काफी खुली हुई है। यहां लड़के और लड़कियां किसी के साथ अफेयर में होते हैं और अचानक जब ब्रेकअप होता है तो लड़के तो आगे बढ़ जाते हैं लेकिन लड़की टूट जाती है। वह अचानक डिप्रेशन में चली जाती हैं।'
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा- ‘आई लव यू’? अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर बताई वीडियो की सच्चाई