फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: 'रणबीर कपूर क्या राम लगेगा' नितेश तिवारी की 'रामायण' में एक्टर की कास्टिंग पर बोले मुकेश खन्ना

Mon, 24 Jul 2023 12:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Jul 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan star Mukesh Khanna Reaction on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram Role in Nitesh Tiwari film Ramayana
मुकेश खन्ना-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत की 'आदिपुरुष' के बाद अब सभी की नजरें नितेश तिवारी की 'रामायण' पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, श्रीराम और माता सीता के लीड रोल में नजर आएंगे। पहले यह खबर आई थी कि एक्टर यश इस फिल्म में श्रीराम का रोल अदा करेंगे, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया है। ऐसे में भगवान श्रीराम के किरदार के लिए रणबीर कपूर के नाम की चर्चा ही जोरों पर है। इस मामले में हाल ही में 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है और फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।

Shaktimaan star Mukesh Khanna Reaction on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram Role in Nitesh Tiwari film Ramayana
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि मुकेश खन्ना को 'महाभारत' सीरियल में भीष्म पितामह का किरदार अदा करने के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में एक्टर ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में रणबीर कपूर को कास्ट किए जाने पर आलोचना की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि मेकर्स को कास्टिंग के वक्त थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 

Shaktimaan star Mukesh Khanna Reaction on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram Role in Nitesh Tiwari film Ramayana
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना का कहना है, 'एक्टर्स की बेस्ट कास्टिंग के लिए महाभारत को अवॉर्ड देना चाहिए। एक एक एक्टर को चुना गया था'। मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस बार ये लोग कोई गलत संदेश देंगे, लेकिन उन्हें सौ करोड़, तीन सौ करोड़ बनाने हैं।' एक्टर ने प्रभास के नाम का भी जिक्र किया और कहा, 'मूछें लगाने से प्रभास राम नहीं लगे।'
Ridhi Dogra: रिद्धि डोगरा ने बताईं शाहरुख की खूबियां, सलमान की यह फिल्म है एक्ट्रेस की फेवरेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan star Mukesh Khanna Reaction on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram Role in Nitesh Tiwari film Ramayana
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर कपूर भी जब राम का किरदार अदा करेंगे तो उनकी तुलना 'रामायण' सीरियल में राम बने अरुण गोविल से होनी तय है। राम जब भी कास्ट करोगे तो अरुण गोविल के साथ कंपैरिजन होगा ही होगा। मुझे लगता है, लेकिन एक इमेज वाला एक्टर राम नहीं बन सकता। ये अच्छे एक्टर होंगे, लेकिन रणबीर कपूर क्या राम लगेगा, इस इमेज के साथ'? प्रभास बुरे नहीं हैं, लेकिन कास्टिंग सोच समझ के करिए'।
KBC15: अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति 15' की शूटिंग, तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई फैंस की बेताबी

विज्ञापन
Shaktimaan star Mukesh Khanna Reaction on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram Role in Nitesh Tiwari film Ramayana
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष की असफलता पर बात करते हुए कहा, 'इस फिल्म के वीएफएक्स बी-ग्रेड वाले हैं। गुस्सा आता है देखकर। कई ऐसी चीजें हैं, जो मनोज मुंतशिर को पब्लिक में आकर नहीं कहनी चाहिए थीं। हनुमान जी के डायलॉग ऐसे लिखने की क्या जरूरत थी? मुझे लगता है कि उन्हें सजा मिलनी चाहिए।'
IFFM 2023:  हिंदी सिनेमा में बना कार्तिक आर्यन का जबर्दस्त रौला, परदेसी फिल्म फेस्टिवल ने शुरू किया नया अवॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed