फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रही हैं शालिनी, इस सुपरस्टार से शादी करने के बाद छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

Thu, 19 Nov 2020 06:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Shalini birthday special know unknown facts about her
शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शालिनी अपना जन्मदिन 20 नवंबर को मनाती हैं। वह लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब शालिनी की गिनती साउथ सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में होती थी। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अभिनय की शुरुआत की थी। जन्मदिन के मौक पर हम आपको शालिनी से जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

Shalini birthday special know unknown facts about her
शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी का जन्म 20 नंवबर 1980 को केरल के तिरुवल्ला शहर में हुआ था। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शालिनी ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत छोटी उम्र से ही कर दी थी। वह पहली बार तीन साल की उम्र में मलयालम फिल्म 'एंटी मामाटिक्कुट्टियाम्मक्कु' में नजर आई थीं। शालिनी की यह फिल्म साल 1983 में आई थी। 

Shalini birthday special know unknown facts about her
शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

'एंटी मामाटिक्कुट्टियाम्मक्कु' के बाद शालिनी ने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया। लंबे समय तक बाल कलाकार के तौर पर काम करने के बाद शालिनी ने साल 1997 में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू किया। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वह पहली बार फिल्म 'अनियथीप्रवु' में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shalini birthday special know unknown facts about her
शालिनी, अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद शालिनी ने 'कलियुंजल', 'कईकूदूंना निलावु' और 'निरम' सहित साउथ की कई फिल्मों में काम किया था। मुख्य भूमिका के तौर पर शालिनी का फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा था। वह आखिरी बार तमिल फिल्म 'पिरीयधा वरम वेंदम' में नजर आई थीं। शालिनी की यह आखिरी फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी शादी के बाद फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
Shalini birthday special know unknown facts about her
शालिनी, अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी ने साउथ सिनेमा के दिग्गज और मशहूर अभिनेता अजित कुमार से शादी की थी। शालिनी और अजित कुमार ने साल 2000 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'अमरकलम' के दौरान हुई थी। अजित से शादी के बाद शालिनी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। अजित और शालिनी के दो बच्चे अनुष्का और आदविक हैं। 

पढ़ें: टीना ने पति अनिल अंबानी और बेटों के लिए लिखा खास पोस्ट, इस वजह से खुद को माना सौभाग्यशाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed