फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shammi Kapoor: जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर शम्मी कपूर ने की थी करियर की शुरुआत, 150 रुपये थी पहली तनख्वाह

Fri, 21 Oct 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 21 Oct 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
shammi kapoor birthday know unknown facts about his career and love life
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी खास अदाकारी के लिए मशहूर और करियर में कई हिट फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का आज जन्मदिन है। शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेस्ली कहा जाता है। इनका जन्म 1931 में पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था। भले ही शम्मी कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके डांस का आज भी हर कोई कायल है। शम्मी कपूर का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा रहा है, फिर चाहे उनके पिता पृथ्वीराज कपूर हों, या युवा पीढ़ी के रणबीर कपूर, करीना और करिश्मा। उनके परिवार को कपूर खानदान के नाम से पुकारा जाता है। तो चलिए आज इस खास मौके पर आपको शम्मी कपूर के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं-

shammi kapoor birthday know unknown facts about his career and love life
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर के घर में बचपन से ही फिल्मी माहौल था, यही वजह थी कि उन्होंने पृथ्वी थियेटर में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्होंने फिल्म जीवन ज्योति से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। 1948 में शम्मी कपूर को उनका पहला जॉब मिला था, जहां पर वह एक जूनियर आर्टिस्ट का काम करते थे। इस काम के बदले उनको 150 रुपए प्रति माह तनख्वाह मिलती थी। इसके बाद उन्होंने लैला मजनू, नकाब, तुमसा नहीं देखा, रात की रानी और बसंत जैसी कई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में काम किया। 

shammi kapoor birthday know unknown facts about his career and love life
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जंगली शम्मी कपूर की पहली कलर फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर, राजकुमार, ब्रह्माचारी, प्रिंस और अंदाज जैसी कई कलर फिल्मों में काम किया। शम्मी कपूर आखिरी बार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्मों के अलावा शम्मी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। शम्मी कपूर की पहली शादी 50-60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री गीता बाली से हुई थी। दोनों ने ये शादी घरवालों को बताए बिना की थी। शम्मी कपूर की बायोग्राफी शम्मी कपूरः द गेम चेंजर के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 1955 में ‘मिस कोका-कोला’ के सेट पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shammi kapoor birthday know unknown facts about his career and love life
गीता बाली, शम्मी कपूर - फोटो : Twitter

जब दोनों की मुलाकात हुई उस दौरान गीता बाली एक सफल अभिनेत्री थीं, जबकि शशि कपूर संघर्ष कर रहे थे। गीता उनसे उम्र में एक साल बड़ी थीं, इसलिए वह शादी करने से डर रहे थे। आखिरकार 23 अगस्त 1955 को शम्मी कपूर ने गीता बाली को शादी के लिए प्रपोज किया। गीता बाली ने भी शादी के लिए हां कह दी थी। गीता नहीं चाहती थीं कि किसी भी तरह से शम्मी के परिवार का दिल दुखे। इसलिए दोनों ने आधी रात को घर से भागकर शादी की।

विज्ञापन
shammi kapoor birthday know unknown facts about his career and love life
शम्मी कपूर की पत्नी नीला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी और गीता आधी रात को बानगंगा मंदिर पहुंच गए। हालांकि, उस वक्त पुजारी ने शादी कराने से मना कर दिया, लेकिन सुबह मंदिर में शादी की तैयारियां पूरी हुईं। शादी के दौरान शम्मी कपूर से जब मांग भरने के लिए कहा तो उनके पास सिंदूर नहीं था। ऐसे में शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग भरी। शादी के दस साल बाद 1965 में गीता बाली का निधन हो गया था। दोनों की दो बच्चे- आदित्य राज कपूर और कंचन हैं। गीता बाली के निधन के बाद उन्होंने 1969 में नीला देवी से शादी कर ली थी।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed