फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: ये हैं शम्मी कपूर के 10 यादगार किस्से, 'पत्नी गीता बाली की मांग में नहीं भरा था सिंदूर'

Mon, 21 Oct 2019 11:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Oct 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Special 10 Facts Of Actor Shammi Kapoor
shammi kapoor - फोटो : instagram

शमशेर राज कपूर उर्फ शम्मी कपूर बॉलीवुड के बेहद हिट एक्टर रह चुके हैं। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था। बता दें कि शम्मी कपूर अपने परिवार के अकेले बच्चे थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। वहीं, उनके पैदा होने के बाद उन्हें राजकुमारों की तरह पाला गया। शम्मी कपूर के जन्मदिन पर जानिए, उनकी जिंदगी के जुड़े दस यादगार किस्से...

Shammi Kapoor Birthday Special 10 Facts Of Actor Shammi Kapoor
shammi kapoor - फोटो : file photo

शम्मी को भाई राज कपूर की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा था। दरअसल, बात ये थी कि पृथ्वी थियेटर्स में शम्मी को शकुंतला नाटक में भरत का रोल मिला था। इस नाटक में राज कपूर का भी बड़ा रोल था लेकिन रिहर्सल करने के लिए राज को स्कूल से छुट्टी नहीं मिल रही थी तो वो अपनी प्रिसिंपल से लड़कर स्कूल छोड़ आए। उसी स्कूल में शम्मी भी पढ़ा करते थे ऐसे में उन्हें भी स्कूल छोड़ना पड़ा। शम्मी की जिंदगी में एक दौर वो भी आया जब वह कॉलेज छोड़कर घर आ गए थे। शम्मी ने घर ने आकर पापा पृथ्वी को सॉरी कहा। वहीं, पृथ्वी ने शम्मी का मन पढ़ते हुए कहा कोई नहीं पुत्तर कल से थियेटर ज्वॉइन कर लो। बता दें कि थियेटर में काम करने की उन्हें 50 रुपये पगार मिलती थी।

Shammi Kapoor Birthday Special 10 Facts Of Actor Shammi Kapoor
shammi kapoor

शम्मी ने एक मजदूर की तरह पापा के थियेटर में काम किया था और उनके पिता ने भी कभी उन्हें स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी। क्योंकि शम्मी का फिल्मी करियर बतौर बाल कलाकार शुरू हुआ था और इस दौरान उन्हें महीने के केवल 150 रुपये ही मिलते थे। शम्मी की कई लड़कियां दोस्त थीं और इस बारे में उनके घरवाले भी अच्छी तरह जानते थे। एक समय था जब उन्होंने विदेश की एक बैली डांसर को डेट किया था लेकिन थोड़े समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Special 10 Facts Of Actor Shammi Kapoor
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : file photo

एक्ट्रेस नूतन उनकी चाइल्डहुड गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने फिल्म लैला मजनू 1953 में एक साथ काम किया था। शम्मी 6 और नूतन 3 साल की थी तब से ये दोनों दोस्त थे। शम्मी को हिंदी गानों के मुकाबले पहाड़ी गाने ज्यादा पसंद थे इसलिए वह खाली समय में पहाड़ी गाने गुनगुनाया करते थे। फिल्म राजकुमार की शूटिंग के दौरान हाथी ने उनका पैर तोड़ दिया था। दरअसल, वह हाथी के ऊपर बैठकर शूट कर रहे थे। ऐसे में अचानक ऐसा हादसा हुआ और उनको चोट पहुंची।

विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Special 10 Facts Of Actor Shammi Kapoor
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : file photo

शम्मी ने साल 1988 में कंप्यूटर के बारे में जाना और वह भारत में उन चंद लोगों में से एक थे जिन्होंने इंटरनेट का इस्तेमाल पहले किया। साल 1955 में उन्होंने गीता बाली से शादी कर ली। गीता भी एक एक्ट्रेस थीं और दोनों की मुलाकात फिल्म 'कॉफी हाउस' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद शम्मी उनसे रोज पूछा करते थे कि 'तुम मुझसे प्यार करती हो? इसपर गीता हर बार ना कहती लेकिन एक बार हां कह दिया। इसके बाद गीता ने कहा चलो शादी करते हैं अभी। यह सुनकर शम्मी चौंक उठे, शादी और अभी, कैसे?
गीता ने कहा जैसे जॉनी वॉकर ने की थी। इसके बाद वह जॉनी के पास गए और बोले हमे प्यार हो गया है और शादी करना चाहते हैं। ये सुनने के बाद जॉनी बोले 'मैं मुसलमान हूं मस्जिद जाकर शादी की थी और तुम दोनों मंदिर जाओ और शादी कर लो।'  दोनों मंदिर गए और शादी कर ली। मजेदार बात यह थी कि गीता की मांग भरने के लिए शम्मी के पास सिंदूर नहीं था तो ऐसे में गीता ने अपने बैग में से लिपस्टिक निकालकर दी फिर शम्मी ने उनकी मांग भरी।

पढ़ें: 'मेरा दिल भी कितना पागल है' से 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी...' तक, सुनें कुमार सानू के 10 गीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed