{"_id":"5d19ac928ebc3e3cef21371b","slug":"shammi-kapoor-son-aditya-raj-kapoor-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रक लोडिंग का काम कर चुका है शम्मी कपूर का बेटा, इस वजह से छोड़ना पड़ा फिल्मी करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रक लोडिंग का काम कर चुका है शम्मी कपूर का बेटा, इस वजह से छोड़ना पड़ा फिल्मी करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aditya raj kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर एक्टर शम्मी कपूर ने 50 और 60 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया। शम्मी कपूर ने तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, जंगली, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन और कश्मीर की कली जैसी बेहतरीन फिल्में कीं। शम्मी कपूर ने तो हिंदी सिनेमा में बहुत योगदान दिया लेकिन उनके बेटे आदित्य राज कपूर से लोग परिचित नहीं हैं। 1 जुलाई 1956 को जन्में आदित्य राज कपूर के बारे में जानिए उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
aditya raj kapoor
- फोटो : file photo
शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे हैं- आदित्य राज कपूर। आदित्य ने फिल्म जबसे तुम्हें देखा है में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य ने फिल्मों में हाथ आजमाने की पूरी कोशिश की थी। 1973 में रिलीज हुई फिल्म बॉबी में आदित्य राज कपूर असिस्टेंट थे। इसके बाद उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम, गिरफ्तार, साजन, दिल तेरा आशिक, पापी गुड़िया और आरजू जैसी हिट फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।
3 of 5
aditya raj kapoor
- फोटो : file photo
फिल्मों में खास सफलता ना मिलता देख आदित्य राज कपूर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। साल 2007 में उन्होंने बतौर लेखक और निर्देशक वापसी की। उन्होंने डोंट स्टॉप ऑफ ड्रीमिंग और सांबर साल्सा बनाई। आदित्य ने अपना एक्टिंग डेब्यू 54 साल की उम्र में 2010 में फिल्म चेस से की थी । इसके बाद वो पेरेंट्स, दीवानगी ने हद कर दी, इसी लाइफ में, से यस टू लव और यमला पगला दीवाना 2 में छोटे-मोटे किरदार निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aditya raj kapoor
- फोटो : social media
फिल्मों में काम करने के अलावा आदित्य का वेयर हाउस का बिजनेस भी है। आदित्य की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मुंबई का एम्यूजमेंट पार्क और दिल्ली का अप्पू घर बनाया है। साल 2014 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा था, 'मैंने 16 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। 3 साल काम करने के बाद मुझे मेरे गुरुजी मिले। फिर सबकुछ बदल गया। उस वक्त मेरे पास पैसे नहीं थे। तब मैंने दूसरों के लिए काम किया। जब मैंने थोड़े पैसे जमा किए तो अपना बिजनेस शुरू किया।'
विज्ञापन
5 of 5
aditya raj kapoor
- फोटो : social media
आदित्य ने आगे बताया कि 'मैंने किराए पर वेयर हाउस और ट्रक खरीदे। कभी-कभी मेरे पास पैसे नहीं होते थे कि मैं ट्रक लोड करवा सकूं। तब मैंने उधार लिया। लोग कहते थे वो देखो शम्मी कपूर का बेटा ट्रक लोड कर रहा है लेकिन मैं खुश हूं, मैंने अपनी जिंदगी अपने हाथों से बनाई है। मेरे पिता शम्मी कपूर मेरे काम से खुश थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।