फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor 100th Birthday: जानिए कौन हैं कपूर खानदान के इकलौते ग्रेजुएट, स्टारडम से ज्यादा पढ़ाई को तवज्जो दी

Sun, 15 Dec 2024 05:22 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Dec 2024 05:22 PM IST
सार

आदित्य राज कपूर, बॉलीवुड के कपूर खानदार के इकलौते वारिस हैं। उन्होंने स्टारडम को छोड़ पढ़ाई का मार्ग चुना। आइए आपको बताते हैं आदित्य राज कपूर और उनके प्रोफेशन के बारे में।

विज्ञापन
Shammi Kapoor son Aditya Raj Kapoor interesting facts who is alone graduate in Kapoor family
आदित्य राज कपूर - फोटो : अमर उजाला
आदित्य राज कपूर के पिता शम्मी कपूर, मां गीता बाली, दादा पृथ्वीराज कपूर और चाचा राज कपूर व शशि कपूर। घर में ही बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स होने के बावजूद भी कपूर खानदान के इस शख्स ने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया। जानिए आदित्य राज कपूर के बारे में, जिन्होंने सिनेमा की राह न चुनकर पढ़ाई का मार्ग चुना।
Shammi Kapoor son Aditya Raj Kapoor interesting facts who is alone graduate in Kapoor family
आदित्य राज कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम @lordfusebox
आदित्य राज कपूर ने चुनी पढ़ाई की राह
बॉलीवुड सितारे शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने पढ़ाई करना चुना, इसके लिए उन्होंने सिनेमा का रास्ता छोड़ दिया। उन्होंने कपूर परिवार के सिनेमाई विरासत को छोड़ दूर जाने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने एक शिक्षक का पेशा चुना।
Shammi Kapoor son Aditya Raj Kapoor interesting facts who is alone graduate in Kapoor family
शम्मी कपूर, आदित्य राज कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @lordfusebox
राज कपूर को किया था असिस्ट
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने अपने अंकल राज कपूर को फिल्म 'बॉबी' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' में असिस्ट किया था। इसके बाद आदित्य राज कपूर ने सिनेमा को छोड़ दिया। उन्होने बताया, "मैं अक्सर राज अंकल और रणधीर से मिलने से बचता था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं परिवार से दूर भाग रहा हूं। राज अंकल ने सिनेमा में इतना कुछ हासिल कर लिया था, तो मैं क्या नया कर सकता था?”

Raj Kapoor 100th B'day: शोमैन ने शुरू किया फिल्मों में हीरो से पहले हीरोइन का नाम देने का चलन, इस सितारे ने अपनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor son Aditya Raj Kapoor interesting facts who is alone graduate in Kapoor family
आदित्य राज कपूर, शम्मी कपूर, गीता - फोटो : इंस्टाग्राम @lordfusebox
शम्मी कपूर भी करना चाहते थे पढ़ाई
एक बातचीत के दौरान आदित्य राय कपूर ने बताया कि वे अपने परिवार की विरासत से अलग महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता बहुत खुश हुए। उन्होंने कॉलेज में सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की और इसके बाद भी वे पढ़ाई करते अगर उनके पिता उन्हें नहीं रोकते। दादा जी ने पिता को पृथ्वी थिएटर में काम करने के लिए कहा था। मेरे पिता को पढ़ाई की कीमत पता थी।'
 

Raj Kapoor: ‘संगम’ में काम नहीं करना चाहती थीं वैजयंती माला, राज कपूर ने पूछा- बोल राधा बोल संगम होगा कि...

विज्ञापन
Shammi Kapoor son Aditya Raj Kapoor interesting facts who is alone graduate in Kapoor family
आदित्य राज कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @lordfusebox
कोरोना काल में आया करियर में मोड़
आदित्य राज कपूर के काम में कोरोना काल में कुछ मोड़ आए। उन्होंने फिर से अपनी पढ़ाई शुरू की। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में उन्होंने दाखिला लिया। साल 67 की उम्र में उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। आदित्य दर्शनशास्त्र और नैतिकता पर व्याख्यान करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed