फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shammi-Neila: जब शम्मी कपूर ने अचानक कर ली थी नीला से शादी, लोगों ने कहा था- दो महीने भी नहीं टिकेगा रिश्ता

Sat, 29 Apr 2023 10:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor wife Neila devi reveals when they got married people said wedding wont last more than two months
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social media

शम्मी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम और डैशिंग अभिनेता थे। उनकी एक झलक पाने के लिए कई लड़कियां बेकरार रहती थीं। उस समय शम्मी का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। उनकी इंडस्ट्री में एक अलग ही छवि थी, लेकिन जब उन्होंने नीला देवी से शादी की तो यह कई लोगों के लिए एक बड़ा झटका था, जिस पर लोगों का विश्वास करना मुश्किल था। अब अभिनेता की पत्नी नीला ने अपनी शादी को लेकर दिलचस्प बातों का खुलासा किया है।

Shammi Kapoor wife Neila devi reveals when they got married people said wedding wont last more than two months
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social media

नीला देवी ने खुलासा किया कि जब उन्होंने शम्मी कपूर से शादी की तो सबको बड़ा झटका लगा था। सबने उनसे कहा कि यह शादी दो महीने से ज्यादा नहीं चलेगी, क्योंकि उस समय शम्मी कपूर की अलग ही छवि बनी हुई थी और वह एक साधारण लड़की थीं, जो साड़ी पहनती थीं और अपना सिर ढक लेती थीं। ऐसे में किसी ने नहीं सोचा था कि यह शादी चलेगी, इसलिए यह उनके लिए एक चुनौती थी।

Global Icons Unite: NYC में एक ही छत के नीचे लगा ग्लोबल सितारों का जमावड़ा, रणवीर सिंह ने लूटी महफिल

Shammi Kapoor wife Neila devi reveals when they got married people said wedding wont last more than two months
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : सोशल मीडिया

नीला देवी ने कहा कि इस मामले में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन लोगों और फिल्म पत्रकारों ने ऐसा ही माना कि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी, लेकिन उन्होंने 42 साल साथ बिताए। इसके साथ ही नीला ने अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया।

Pooja Bhatt: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरीं पूजा भट्ट, पीटी उषा के बयान को बताया घटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor wife Neila devi reveals when they got married people said wedding wont last more than two months
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social media

नीला ने बताया कि शम्मी से उनकी मुलाकात राज कपूर और कृष्णा ने करवाई थी और उन्होंने ही शम्मी को उनसे शादी करने की सलाह दी थी। शम्मी ने नीला को रात को तीन बजे फोन करके शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने तीन से चार घंटे बात की। इस दौरान शम्मी ने नीला को अपनी सभी गर्लफ्रेंड और अफेयर के बारे में बताया, जैसे ही नीला शादी के लिए राजी हो गईं, तब शम्मी ने अपनी सभी गर्लफ्रेंड को फोन करके बता दिया कि वह शादी कर रहे हैं और उन सभी से खुद से दूरी बनाने के लिए कह दिया।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति के लिए अपने हाथों से बुना था स्वेटर, ऐसी थी निक की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Shammi Kapoor wife Neila devi reveals when they got married people said wedding wont last more than two months
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social media

नीला ने बताया कि शम्मी और उनके परिवार वालों में बातचीत हुई और उनके कॉल के अगले दिन 27 जून 1969 को वह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 14 अगस्त 2011 को शम्मी कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया, जिस समय अभिनेता की मृत्यु हुई, तब शम्मी और नीला की शादी को 42 साल हो गए थे। ऐसे में शम्मी ने अंतिम सांस तक नीला के साथ शादी की सभी कसमें निभाईं।

SSR: सुशांत सिंह राजपूत के ब्लू टिक पर पूर्व ट्विटर इंडिया प्रमुख ने कह दी ऐसी बात, भड़के फैंस लगा रहे क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed