कपूर खानदान के शहजादे और अभिनेता रणबीर कपूर के कमबैक का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। रणबीर की कमबैक फिल्म 'शमशेरा' जितनी दमदार रिलीज से पहले लग रही थी, फिल्म रिलीज के बाद उतनी ही फिसड्डी साबित हुई है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही। इसी वजह से फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया है। चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पांचवें दिन भी कमाई के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई।
Shamshera BO Collection: पांचवें दिन ढेर हुई 'शमशेरा', भारी गिरावट के साथ मंगलवार को की बस इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को हुई इतनी कमाई
रणबीर कपूर की शादी के बाद रिलीज हुई पहली फिल्म 'शमशेरा' की हालत रिलीज के पांचवें दिन भी अच्छी नहीं दिखी। लगातार बॉक्स ऑफिस से सामने आ रहे फिल्म के आंकड़ों के हिसाब से यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर के साथ-साथ यशराज फिल्म्स के बैनर के लिए भी एक बड़ा खतरा साबित हो रही है। क्योंकि 'शमशेरा' यशराज के बैनर तले फ्लॉप होने वाली तीसरी मेगा बजट फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का पांचवा दिन खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस से इसके शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली है।मंगलवार को सामने आए फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसके कलेक्शन में 70 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली है। रणबीर कपूर की 'शमशेरा' ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन करीब 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पांच दिनों में कुल इतनी की कमाई
'शमशेरा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले चार दिनों में खराब प्रदर्शन करते हुए भारत में 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन मंगलवार को हुई कमाई के बाद अब फिल्म ने पांच दिनों में कुल 37.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे रणबीर कपूर ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि 'शमशेरा' का यह हाल होगा। 150 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। इतना ही नहीं अब इस फिल्म को दर्शकों के भी लाले पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से इसके शो कैंसिल किए जा रहे हैं।
50 करोड़ के लिए बेलने पड़ रहे हैं पापड़
मेगा बजट में बनी 'शमशेरा' को अपनी निकालने के लिए भी तकरीबन 150 करोड़ का कारोबार करना ही होगा। हालांकि, लगातार फिल्म के कलेक्शन में आती गिरावट को देखते हुए यह उम्मीद कर पाना बहुत मुश्किल है कि यह इतनी कमाई कर पाएगी। फिलहाल तो यशराज फिल्म्स की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। रणबीर कपूर, वाणी और संजय दत्त जैसे शानदार कलाकारों की अदाकारी से सजी यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम हो रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ही दक्षिण भारत में भी लोगों ने इस सिरे से नकार दिया है। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था, लेकिन अब इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है।