फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera World Wide Collection: यूएई और यूरोप में भी नहीं चला 'शमशेरा' का जादू, सोमवार को किया इतना कलेक्शन

Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
shamshera collection day 4 ranbir kapoor starrer film earns 9.98 crores on its first monday
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी बज देखने को मिला था, लेकिन पर्दे पर आने के बाद यह फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ अपनी चमक खोती नजर आ रही है। अभिनेती रणबीर कपूर ने 'शमशेरा' से पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है, इसलिए उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, वहीं इस साल यशराज फिल्म की एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के बाद मेगा बजट फिल्म शमशेरा का सफल होना भी साख की बात थी। हालांकि मेकर्स और अभिनेता रणबीर कपूर की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिख रहा है और फिल्म पहले वीकेंड में ही धड़ाम हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि देश के अलावा फिल्म में वर्ल्ड वाइड सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।

shamshera collection day 4 ranbir kapoor starrer film earns 9.98 crores on its first monday
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये रहा सोमवार तक का कलेक्शन
'शमशेरा' को लेकर रणबीर कपूर और मेकर्स ने काफी मेहनत की थी, लेकिन इसकी पहले दिन की ओपनिंग ज्यादा खास नहीं रही। फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं कुछ सुधार के साथ बढ़त बनाते हुए फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं रविवार की वीकएंड के बावजूद इसे दर्शक नहीं मिल पाए और फिल्म ने तीसरे दिन महज 10.50 करोड़ का कारोबार किया। अब चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक शमशेरा ने रिलीज के पहले सोमवार तकरीबन 9.98 करोड़ की कमाई की है, जो बाकी शुरुआती तीन दिनों की कमाई से भी कम है।

shamshera collection day 4 ranbir kapoor starrer film earns 9.98 crores on its first monday
शमशेरा - फोटो : social media
इतना रहा शमशेरा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शमशेरा वर्ल्ड वाइड भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है।  फिल्म ने रिलीज के बाद पहले वीकएंड में  यूएई में 3.59 करोड़, नॉर्थ अमेरिका में 3.16 करोड़, यूरोप में 91.75 करोड़ की कमाई की है और बाकी जगहों पर फिल्म ने तकरीबन 2.29 करोड़  का कलेक्शन किया है। हालांकि यह शुरुआती सामने आए आंकड़ो के मुताबिक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shamshera collection day 4 ranbir kapoor starrer film earns 9.98 crores on its first monday
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें फिल्म की तो इसमें रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं। जहां रणबीर लीड किरदार में डबल रोल में हैं, वहीं संजय दत्त क्रूर पुलिसवाले के नकारात्मक किरदार में हैं। यह यशराज फिल्म की मेगा बजट फिल्मों में से एक है, जो 150 करोड़ की लगात से बनी है। ऐसे में फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed