फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Puri: कौन हैं आकांक्षा पुरी? जिसे मीका सिंह ने चुना अपनी दुल्हनिया

Mon, 25 Jul 2022 10:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Jul 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Birthday special Who is actress akanksha puri swayamvar Mika singh ki voti  know about her career and love lif
आकांक्षा पुरी ,मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर सिंगर मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। मीका सिंह बीते काफी दिनों से अपने लिए एक ऐसी लड़की की तलाश में जुटे हुए थे, जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिताने का सपना देखते हैं और अब सिंगर को आंकाक्षा पुरी के रूप में अपनी दुल्हनिया मिल गई है। मीका सिंह के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई आकांक्षा ने सभी लड़कियों को पछाड़ कर सिंगर का दिल जीत लिया है। सिंगर ने स्वयंवर के फिनाले में आकांक्षा के गले में माला डालकर उन्हें अपने लिए चुना है। लेकिन क्या आप जानते हैं मीका सिंह और आंकाक्षा पुरी का रिश्ता काफी पुराना है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं मीका सिंह की दुल्हन बनने वाली आकांक्षा पुरी?   

Birthday special Who is actress akanksha puri swayamvar Mika singh ki voti  know about her career and love lif
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं आकांक्षा पुरी?
26 जुलाई 1988 में जन्मीं आकांक्षा पुरी एक सफल मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो इंदौर से ताल्लुक रखती हैं। आकांक्षा के पिता सहायक पुलिस आयुक्त रहे हैं और उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं। आकांक्षा ने अपनी पढ़ाई इंदौर से ही पूरी की थी। 

Birthday special Who is actress akanksha puri swayamvar Mika singh ki voti  know about her career and love lif
मीका सिंह के साथ आकांक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

पुराने दोस्त हैं मीका और आकांक्षा
मीका सिंह और आकांक्षा पुरी अब शादी करने जा रहे हैं लेकिन दोनों काफी पुराने दोस्तों भी हैं। मीका और आकांक्षा की दोस्ती लगभग 10-12 साल पुरानी है। दोनों ने अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा ये भी किया गया है कि आकांक्षा और मीका एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। सोशल मीडिया दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। हालांकि, आकांक्षा और मीका ने अपना रिश्ता दोस्ती का ही बताया है। अभिनेत्री ने मीका के इस शो में ही बताया था कि उन्हें सिंगर से प्यार का एहसास तब हुआ तब उन्होंने मीका को शो में दूसरी लड़कियों के साथ देखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special Who is actress akanksha puri swayamvar Mika singh ki voti  know about her career and love lif
आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

पारस छाबड़ा संग था रिश्ता
आकांक्षा पुरी 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। 'बिग बॉस 13' में पारस और आकांक्षा के रिश्ते का खुलासा हुआ था। इस दौरान वह शो में पारस का सपोर्ट करती हुई भी दिखी थीं। लेकिन इसी शो के दौरान दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया था। इस शो में पारस और माहिरा की नजदीकियां बढ़ते हुए देखा था, जिसके बाद पारस और आकांक्षा का रिश्ता खत्म हो गया था। दोनों का रिश्ता सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' के सेट पर शुरू हुआ था। इस सीरियल में आकांक्षा माता पार्वती के रोल में दिखाई दी थीं और पारस छाबड़ा रावण का किरदार निभाते नजर आए थे।

विज्ञापन
Birthday special Who is actress akanksha puri swayamvar Mika singh ki voti  know about her career and love lif
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : Insatagram- @akanksha8000

आकांक्षा पुरी का करियर
आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और फिर वह एक्टिंग के क्षेत्र में आई थीं। अभिनेत्री ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है, जिसमें साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'एलेक्स पंडित' भी शामिल है। साउथ फिल्मों में काम करने के बाद आकांक्षा ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, फिल्मों में आने से पहले आकांक्षा एयरहोस्टेस रह चुकी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed