सब्सक्राइब करें

Shamshera: रणबीर कपूर ने 'शमशेरा' को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया किस तरह हाथ आया डबल रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 25 Jun 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
Shamshera: Ranbir Kapoor Opened about double role in his upcoming film starring sanjay dutt vaani kapoor
'शमशेरा' में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन लग रहा है अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह अपने वर्कफ्रंट के कारण सुर्खियां बटोरेंगे। वह इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'शमशेरा' की वजह से खूब तारीफें लूट रहे हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर चॉकलेट बॉय से एक्शन हीरो की तरफ अपना कदम बढ़ा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में हुए इस खुलासे के बाद अब रणबीर ने एक साक्षात्कार में फिल्म और उनके रोल को लेकर एक और एक्साइटिंग खुलासा किया है।

Trending Videos
Shamshera: Ranbir Kapoor Opened about double role in his upcoming film starring sanjay dutt vaani kapoor
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चार साल बाद पर्दे पर वापसी 
पिछले दिनों अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रही रणबीर कपूर की फैंटेसी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अभी इस फिल्म के ट्रेलर का जादू खत्म भी नहीं हुआ था कि हाल ही में सामने आए उनकी एक और फिल्म के ट्रेलर ने हर किसी को दीवाना बना दिया। बता दें कि रणबीर कपूर चार साल बाद इस फिल्म के जरिए सिनेमा जगत में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में काम करते देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 'संजू' में संजय दत्त का रोल प्ले करने के बाद अब रील लाइफ में रणबीर और संजय एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहली बार रणबीर कपूर का एक्शन अवतार सबके सामने आने वाला है। वह 'शमशेरा' में  बोल्ड और एक्शन से भरपूर किरदार करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera: Ranbir Kapoor Opened about double role in his upcoming film starring sanjay dutt vaani kapoor
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिंगल रोल हुआ था ऑफर 
'शमशेरा' के ट्रेलर से सामने आया रणबीर का खौफनाक लुक हर किसी को पसंद आया है। उनके डबल रोल और रूप दोनों की हर तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन रणबीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने  बताया है कि उन्हें असल में सिर्फ बेटे का रोल ऑफर किया गया था। संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म में अपने रोल के बारे में रणबीर कपूर ने कहा, 'जब फिल्म की कहानी मुझे सुनाई जा रही थी तब असल में मुझे डबल रोल ऑफर नहीं किया गया था। लेकिन कहानी सुनने के बाद आदित्य चोपड़ा और करण मल्होत्रा के लिए मेरा पहला रिस्पॉन्स यही था कि मुझे पिता का किरदार भी निभाने दिया जाए क्योंकि वह बहुत महान किरदार था।'

Shamshera: Ranbir Kapoor Opened about double role in his upcoming film starring sanjay dutt vaani kapoor
शमशेरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

मिन्नतों से मिला रोल 
फिल्म में पावर पैक डबल रोल करने के लिए रणबीर कपूर को निर्माताओं को खूब मनाना पड़ा था। रणबीर कपूर ने आगे बताया, 'यह इतनी दिलचस्प कहानी है कि किसी भी अभिनेता के लिए पर्दे पर इसे प्ले करना बहुत दिलचस्प होगा।' रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें करण और आदित्य को इसके लिए राजी करना पड़ा था। इतना ही नहीं उन्हें रोल निभाने से पहले कई लुक टेस्ट भी देने पड़े थे। करण मल्होत्रा के लुक टेस्ट में रणबीर पास हो गए और मेकर्स रणबीर की बात से संतुष्ट हो गए थे। रणबीर बोले, 'तो शुरू में मुझे वो रोल नहीं दिया गया था लेकिन एक एक्टर के तौर पर मैंने इसे जीता है।' रणबीर की पूरी कहानी देखने के लिए आपको 22 जुलाई तक का इंतजार करना होगा। यह फिल्म हिंदी के अलावा, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed