फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera Trailer: इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर, यशराज फिल्म्स का इस साल का आखिरी दांव

Sat, 18 Jun 2022 08:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 18 Jun 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Shamshera trailer to come out on June 24 Ranbir Kapoor starrer fillm will be released on this day
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो साल से रिलीज की राह तक रही यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘शमशेरा’ का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग कोरोना संक्रमण काल में पहला लॉक डाउन खत्म होते ही पूरी कर ली गई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर उत्तर भारत के एक ऐसे बागी के किरदार में हैं जो गरीबों की मदद करने के लिए अमीरों को लूटता है और अंग्रेजों की फौज का सामना करता है। आजादी से पहले की इस कहानी में अभिनेत्री वाणी कपूर भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का एक कथित पोस्टर भी शनिवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Shamshera trailer to come out on June 24 Ranbir Kapoor starrer fillm will be released on this day
शमशेरा में रणबीर, संजय दत्त, वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स के साथ साथ अभिनेता रणबीर कपूर के लिए भी फिल्म ‘शमशेरा’ खास मायने रखती है। फिल्म ‘संजू’ के चार साल बाद रणबीर कपूर की अगले महीने बड़े परदे पर वापसी होने जा रही है और उनके प्रशंसक इस फिल्म का इंतजार भी अरसे से करते रहे हैं। रणबीर कपूर की एक और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी सितंबर महीने में रिलीज होने वाली है। इन दोनों फिल्मों का कनेक्शन ऐसा बन गया है कि पहली रिलीज के बॉक्स ऑफिस नतीजे दूसरी फिल्म की ओपनिंग पर सीधा असर डालेंगे।

Shamshera trailer to come out on June 24 Ranbir Kapoor starrer fillm will be released on this day
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘शमशेरा’ की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स के लिए भी फिल्म ‘शमशेरा’ बहुत अहम बन गई है। कंपनी की स्थापना के 50 साल पूरे होने को लेकर चलने वाले जश्न पर इसकी पिछली फिल्मों ने पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस कंपनी की बैक टू बैक चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का भी ये अनोखा मामला बन चुका है। फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के बाद ‘बंटी और बबली 2’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘पृथ्वीराज’ में से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही है और अब सारा दारोमदार रणबीर कपूर के कंधों पर आकर टिक गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera trailer to come out on June 24 Ranbir Kapoor starrer fillm will be released on this day
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर करीब करीब फाइनल हो चुका है और इसे आने वाले शुक्रवार यानी 24 जून को रिलीज करने की तैयारियां यशराज फिल्म्स में जोरों पर चल रही है। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होनी है और इसी बीच रणबीर कपूर की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन भी शुरू हो चुका है। आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर की ये पहली फिल्म होगी और इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस नतीजों पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें लगी रहेंगी। रणबीर इन दिनों स्पेन में लव रंजन निर्देशित अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनीमल’ की शूटिंग पूरी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed