रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'शमशेरा' साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया था। वहीं कथित रूप से शमशेरा से रणबीर कपूर का लुक भी सामने आ गया है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर काफी खौफनाक नजर आ रहे हैं। बता दें कि आधिकारिक तौर पर फिल्म का पोस्टर नहीं जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म का पोस्टर रिलीज से पहले ही लीक हो गया है। हालांकि संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह आधिकारिक पोस्टर न होकर एक फैन मेड पोस्टर भी हो सकता है। गौरतलब है कि यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shamshera Poster: 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का लुक देख फैंस को आई थॉर की याद, बोले- प्रोमोशन करने की निंजा टेक्निक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से वायरल हो रहा पोस्टर
Ohh bhai maro muje maro!! 😂😭#ShamsheraPosterLeaked #RanbirKapoor pic.twitter.com/F0zFVN2rOl Brace yourself to see Ranbir Kapoor in never seen avatar. 🔥
अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ इस पोस्टर को देखकर रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ रणबीर कपूर के लुक की तुलना थॉर : लव एंड थंडर के पोस्टर से कर रहे हैं। वहीं, कई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रोमोशन करने की निंजा टेक्निक’।
Too Hot to Handle.😍❤️🔥@yrf#Shamshera #RanbirKapoor #yrf pic.twitter.com/JX5wqZVTvI
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ टीजर भी जारी किया था। लगभग एक मिनट के मोनोक्रोमैटिक टीज़र में तीनों अभिनेताओं को हथियारों से घिरे एक मंद रोशनी वाले स्थान के केंद्र में बैठे हुए दिखाया गया था। इस टीजर संजय दत्त हिंदी में कहते हुई सुनाई देते हैं, ''ये कहानी उसी की है, जिसने कहा कि किसी की गुलामी अच्छी नहीं, न दूसरों की, न हमारे करीबी लोगों की.'' वाणी कपूर आगे कहती हैं, "यह कहानी उसी की है जिसने अपने पिता की विरासत में आजादी का सपना देखा।"
फिर हमें रणबीर कपूर की एक झलक देखने को मिलती है, जो कहते हैं, "लेकिन कोई भी आपको स्वतंत्रता नहीं देता है। आपको इसे जीतना होगा। करम से डकैत, धर्म से आज़ाद शमशेरा!" हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह स्वतंत्रता पूर्व, भारत के डकैतों की कहानी पर आधारित है। जो टीज़र देखने के बाद सच प्रतीत होता है।
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म को एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के रूप में वर्णित किया गया है, जिसमें जाहिर तौर पर रणबीर को बाप और बेटे दोनों के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला और रोनित रॉय भी हैं।