फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू से पहले ही इस स्टारकिड ने करण जौहर के लिए कह दी ऐसी बात, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 06 Dec 2019 07:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 06 Dec 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Shanaya Kapoor says If Karan Johar ever directs me I would get emotional and just die
Karan Johar and Shanaya Kapoor - फोटो : file photo

बॉलीवुड में करण जौहर (Karan Johar) के साथ काम करना हर एक का सपना होता है। खास तौर पर उन सितारों का जो पहली डेब्यू फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी ही एक स्टारकिड का नाम शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) है। शनाया संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। हाल ही में शनाया ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। इस बात का कनेक्शन करण जौहर से ही है। 

Shanaya Kapoor says If Karan Johar ever directs me I would get emotional and just die
Shanaya Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मिस मालिनी डॉट कॉम वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक शनाया ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। इस इंटरव्यू में शनाया ने उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पूछा गया। जवाब में शनाया ने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि कोई भी अभिनेता करण को न कहेगा। वह परिवार की तरह हैं। बहुत प्रतिभावान और अच्छे निर्देशक हैं। मुझे लगता है कि मैं तब रो दूंगी जब वो अपनी फिल्म में मुझे लेंगे। मैं भावुक हो जाऊंगी और मर जाऊंगी।'

Shanaya Kapoor says If Karan Johar ever directs me I would get emotional and just die
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही शनाया ने कहा- 'मैंने अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं किया है। किसी की भी पहली फिल्म उसके लिए बच्चे की तरह होती है। मैं सभी तरह की कहानियों के लिए तैयार हूं। इस वक्त इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आ रहा है। जिस फिल्म से आपको उम्मीदें कम होती हैं वो ब्लॉकबस्टर बन जाती है।' फिलहाल शनाया गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसके साथ ही अक्सर किसी न किसी पार्टी या फिर इवेंट में स्पॉट की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shanaya Kapoor says If Karan Johar ever directs me I would get emotional and just die
Gunjan Saxena biopic Kargil War first look - फोटो : twitter

गुंजन सक्सेना की बायोपिक का नाम 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' है। इस फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाहन्वी कपूर निभा रही हैं। 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इसे लोगों ने पसंद भी किया। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी हैं। पंकज ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता का रोल निभाया है।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor says If Karan Johar ever directs me I would get emotional and just die
Gunjan Saxena and Janhvi Kapoor - फोटो : twitter

आपको बता दें, साल 1999 में 'कारगिल वॉर' के दौरान गुंजन सक्सेना ने घायलों को बचाने का जिम्मा लिया था। गुंजन सक्सेना और उनकी साथी श्री विद्या को कश्मीर के उस क्षेत्र में भेजा गया था जहां पाकिस्तानी सैनिक भारत के सैनिकों पर गोलियों से हमला कर रहे थे।गुंजन सक्सेना बिल्कुल भी घबराईं नहीं और बिना हथियार कई जवानों को सुरक्षित निकाला था। इस बहादुरी के लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य पुरस्कार से नवाजा गया था।

अमिताभ की नातिन सहित ये हैं वो पांच स्टार किड्स, जिन्हें बॉलीवुड में नहीं दिलचस्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed